पाकिस्तान में पुलिस वैन पर आत्मघाती हमला, 3 की मौत

क्वेटा (पाकिस्तान) : पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी शहर क्वेटा बुधवार की सुबह पुलिस वैन पर बम से आत्मघाती हमला किया गया। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली है। यह जानकारी पुलिस अधिकारी अब्दुल हक ने दी।

पुलिस अधिकारी अब्दुल हक ने कहा है कि घायलों को क्वेटा के सिविल अस्पताल ले जाया गया है। क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री अब्दुल कुद्दुस बिजेन्जो ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि घटना में शामिल लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

29 − 24 =