नवान्न अभियान में घायल कार्यकर्ताओं से मिले सुनील बंसल

कोलकाता : रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल नवान्न अभियान के दौरान घायल कार्यकर्ताओं से उनके घर जाकर मिले और उनका हालचाल जाना।

सबसे पहले सुनील बंसल उत्तरी कोलकाता के केशवचंद्र सेन स्ट्रीट स्थित भाजपा कार्यकर्ता सुबोध दास के घर पहुंचे। यहां उन्होंने सुबोध से नवान्न अभियान और उनकी शारीरिक स्थिति को लेकर विस्तृत बातचीत की। फिर वे बेलेघाटा में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं के घर गए। इसके बाद वे श्यामबाजार में एक अन्य भाजपा कार्यकर्ता के घर गये। वहां से भाजपा नेता बेलेघाटा स्थित कार्यकर्ता रीत रजत और हिना सूर के घर गए। उन्होंने उनसे नवान्न अभियान के दौरान पुलिस की सक्रियता पर विस्तृत चर्चा की।

उल्लेखनीय है कि गत मंगलवार को भाजपा ने नवान्न अभियान में पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे थे। आरोप है कि इस घटना में भाजपा के कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

86 + = 96