केंद्रीय पर्यवेक्षक बनने के बाद पहली बार बंगाल पहुंचे सुनील बंसल

  • प्रदेश भाजपा ने गर्मजोशी से किया स्वागत

कोलकात : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल प्रदेश बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक का पदभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को पहली बार बंगाल पहुंचे। कैलाश विजयवर्गीय के स्थान पर सुनील बंसल को इस राज्य में भाजपा का केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। सुनील बंसल सोमवार से शुरू हुए भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने के लिए दोपहर 12 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे।

भाजपा के सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की जीत के पीछे सुनील बंसल की अहम भूमिका रही है। सुनील बंसल को इस बार राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा में अहम पद दिया गया है। उन्हें जेपी नड्डा के निर्देश पर पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना में पार्टी के संगठन को मजबूत करने के अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव का प्रभार सौंपा गया है।

सुनील बंसल के कोलकाता पहुंचने से काफी पहले भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक हवाईअड्डे पर जमा हो गए। पार्टी की महिला समर्थक नए केंद्रीय पर्यवेक्षक का पार्टी का झंडा, फूल- चन्दन के साथ स्वागत करने पहुंचीं। दस महिला ढाकियों के एक समूह ने भी ढाक बजाकर केंद्रीय पर्यवेक्षक का स्वागत किया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष के साथ भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद थे। कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद सुनील बंसल और अमित मालवीय के साथ प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने एयरपोर्ट के अंदर शिष्टाचार भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 7 =