शिक्षक अभ्यर्थियों के खिलाफ बल प्रयोग करने वाले पुलिस कर्मी पर शुभेंदु ने लगाये गंभीर आरोप

Suvendu Adhikari File Pic

कोलकाता : आंदोलनरत शिक्षक अभ्यर्थियों के खिलाफ बल प्रयोग कर उन्हें घायल करने वाले पुलिसकर्मी को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि जिस पुलिस वाले ने आंदोलनकारियों पर बर्बर तरीके से लाठियां बरसाई उसी ने भाजपा के नवान्न अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की थी।

इस पर तृणमूल सांसद शांतनु सेन ने पलटवार करते हुए कहा कि नवान्न अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही पुलिस पर हमले किये थे।

उल्लेखनीय है कि आंदोलनकारियों को मारने पीटने का आरोप डीसी (साउथ) आकाश मघारिया पर लगा है। उन पर भाजपा के नवान्न अभियान के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी पीटने के आरोप लगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 7 =