Tag Archives: Crime News

बंगाल में एक और चिटफंड का खुलासा, 2 हजार करोड़ से अधिक डकारे, एक गिरफ्तार

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सारदा, रोजवैली जैसी चिटफंड कंपनियों की सीबीआई जांच अभी पूरी भी नहीं हो पाई है। इस बीच एक और चिटफंड कंपनी का खुलासा हुआ है। डाइरेक्टर ऑफ इकोनामिक ऑफेंस (डीईओ) ने बालीगंज इलाके से शांति सुराणा नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ दो हजार करोड़ रुपये […]

कोलकाता : अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया गया कारोबारी, 5 गिरफ्तार

कोलकाता : राजधानी कोलकाता के कसबा थाने की पुलिस ने एक कारोबारी को अपहर्ताओं की गिरफ्त से छुड़ा लिया है। सीमेंट, बालू आदि का कारोबार करने वाले शेख कुतुबुद्दीन गाजी (37) का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल अपहरणकर्ता कुतुबुद्दीन गाजी के घर […]

शांतिनिकेतन में बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने शुरू की जांच

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में बच्चियों से दुष्कर्म की वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इस बीच बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन में एक आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। दावा है कि शांतिनिकेतन में बच्ची चड़क मेला देखने के लिए गई थी तभी उससे दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने […]

बंगाल में किडनैप कर दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म, तृणमूल कार्यकर्ता पर लगा आरोप, रिपोर्ट दर्ज

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में अब फिर एक दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना पश्चिम मेदिनीपुर के पिंगला की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पंचायत सदस्य अभिजीत मंडल पर आरोप लगा है। मंडल तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता और पंचायत सदस्य है। पीड़िता को मेदिनीपुर मेडिकल […]

मगराहाट : दोहरे हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

कोलकाता : पुलिस ने रविवार दोपहर मगराहाट दोहरे हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त जाने आलम मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद से वह फरार था। डायमंड हार्बर पुलिस की एक विशेष टीम कोलकाता पुलिस के सहयोग से आरोपित की तलाश में टॉलीगंज पहुंची। डायमंड हार्बर जिला पुलिस ने रात भर तलाशी अभियान चलाया। […]

सिविक वोलेंटियर और उसके दोस्त की गोली मारने के बाद गला काट कर हत्या, विरोध प्रदर्शन

बारुईपुर : दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाटके मागुरपुकुर इलाके में शनिवार की सुबह एक सिविक वोलेंटियर और उसके दोस्त की हत्या कर दी गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार सिविक वोलेंटियर और उसके दोस्त को पहले गोली मारी गई और उसके बाद धारदार हथियार से उनका गला काट दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोग […]

एनसीबी ने कोलकाता से बरामद किए भारी मात्रा में मादक पदार्थ, कई गिरफ्तार

कोलकाता : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कोलकाता इकाई ने अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां और कई लोगों की गिरफ्तारी की है। एनसीबीसी कोलकाता इकाई के क्षेत्रीय उपनिदेशक सुधांशु सिंह ने शनिवार अपराह्न को बताया कि बड़ाबाजार के आर्मेनियन स्ट्रीट में छापेमारी की गई जहां से करीब चार हजार मादक टेबलेट और पांच […]

अभिनेत्री सोनम कपूर के दिल्ली वाले घर में हुई करोड़ों की चोरी

नयी दिल्ली : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर के राजधानी दिल्ली स्थित घर से करोड़ों रुपये की चोरी हुई है। घटना के एक माह बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। सोनम कपूर की दादी सास सरला आहूजा ने घर में हुई चोरी की शिकायत तुगलक रोड पुलिस थाने में दर्ज करायी […]

दक्षिण 24 परगना में पकड़ा गया कुख्यात डकैत

कोलकाता : उत्तर 24 परगना के दमदम में मार्च महीने में हुई डकैती की वारदात का मुख्य आरोपित दक्षिण 24 परगना के जीवनतला इलाक़े से पकड़ा गया है। उसकी पहचान 31 साल के सलाउद्दीन शेख के तौर पर हुई है। जिला पुलिस की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया है कि शुक्रवार […]

संतान की चाहत में फँसी महिला, दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में ओझा गिरफ्तार

बैरकपुर : जिले के देगंगा थाने की पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म करने के प्रयास के आरोप में शनिवार की रात एक ओझा को गिरफ्तार किया है। संतान की चाहत में महिला ओझा के चक्कर में फँस गई थी। पुलिस के अनुसार देगंगा के हामादामा इलाके की एक महिला को विवाह के […]