बंगाल में किडनैप कर दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म, तृणमूल कार्यकर्ता पर लगा आरोप, रिपोर्ट दर्ज

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में अब फिर एक दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना पश्चिम मेदिनीपुर के पिंगला की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पंचायत सदस्य अभिजीत मंडल पर आरोप लगा है। मंडल तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता और पंचायत सदस्य है। पीड़िता को मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़िता की माँ ने बताया है कि बच्ची सोमवार को कालूखारा गांव में अपनी दीदी के घर गई थी। रात को खाना खाने के बाद वह बर्तन होने के लिए तालाब के पास गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिजीत ने उसकी बच्ची को उठाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता की माँ का आरोप है कि अभियुक्त अभिजीत मंडल तृणमूल कांग्रेस का पंचायत सदस्य है और बच्ची को स्थानीय अस्पताल ले जाते समय तृणमूल कार्यकर्ताओं ने बाधा डाली। बाद में बच्ची को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। माँ के अनुसार डॉक्टर ने दुष्कर्म की पुष्टि करने के बाद मंगलवार रात प्राथमिकी दर्ज कराई है। बुधवार को जिला पुलिस के सूत्रों ने बताया कि अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई है, उससे पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि नदिया जिले के हाँसखाली में एक नाबालिग से तृणमूल नेता के बेटे ने पहले दुष्कर्म किया और उसके बाद अपने साथियों से भी सामूहिक दुष्कर्म करवाया। बाद में अधिक रक्त प्रवाह के चलते पीड़िता की मौत हो गई थी। राज्य में दुष्कर्म और अपराध के मामले बढ़ने पर भारतीय जनता पार्टी लगातार राज्य सरकार को घेर रही है। इस संबंध में एक केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल भी बंगाल दौरे पर आ रहा है। पिछले 10 दिन में दुष्कर्म के चार मामलों की जांच एक दिन पहले ही हाई कोर्ट ने सीबीआई को सौंपी है। इसके अलावा दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, हुगली और कई अन्य इलाकों में भी दुष्कर्म की ऐसी ही घटनाएं हुई हैं, जिस पर कोर्ट ने भी सवाल उठाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 1 = 1