Tag Archives: History

इतिहास के पन्नों में 10 फरवरीः जेआरडी टाटा जैसा कोई नहीं

देश-दुनिया के इतिहास में 10 फरवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख दिवंगत उद्योगपति जेआरटी टाटा के जीवन में स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित है। दरअसल 10 फरवरी, 1929 को ही जेआरडी टाटा को भारत का पहला पायलट लाइसेंस दिया गया था। जेआरडी ने ही देश की पहली कमर्शियल विमान […]

इतिहास के पन्नों में : 09 फरवरी – ऐसा कर्मयोगी जिसने नारायण मानकर नर की सेवा की

कुष्ठ रोगियों के मसीहा बाबा आमटे ने सारा जीवन उस तबके लिए समर्पित कर दिया, जिसे अछूत मानकर आम इंसानों की आबादी से बाहर बसने के लिए मजबूर किया जाता था। बेहद संपन्न परिवार से ताल्लुक रखने वाले बाबा आमटे ने ऐश-ओ-आराम का रास्ता छोड़ सारा जीवन, कुष्ठ रोगियों की जिंदगी संवारने में लगा दी। […]

इतिहास के पन्नों में 08 फरवरीः जब कपिल देव ने तोड़ा रिचर्ड हेडली का रिकार्ड

देश-दुनिया के इतिहास में 08 फरवरी तमाम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव के लिए यादगार है। कपिल देव ’08 फरवरी, 1994′ कभी नहीं भूल सकते। इसी तारीख को उन्होंने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज अंतिम मैच में इतिहास रचा […]

इतिहास के पन्नों में 07 फरवरीः स्वदेश में बनी पहली पनडुब्बी भारत की नौसेना में शामिल

देश-दुनिया के इतिहास में 07 फरवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारतीय नौसेना के लिए यादगार है। इसी तारीख को 1992 में स्वदेश निर्मित पहली पनडुब्बी ‘आईएनएस शाल्की’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। भारत हमेशा से रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करता आया है। इसी […]

इतिहास के पन्नों मेंः 06 फरवरी – ‘आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की’

गीतों की आकाशगंगा में कवि प्रदीप किसी सुनहरे सितारे की चमक रखते हैं। उनकी कलम से जो भी गीत निकले, मानो अमर हो गए। इन गीतों ने उन्हें देशभक्ति गीतों के कालजयी रचनाकारों की अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा कर दिया। भरोसा न हो तो गीतों की यह फेहरिस्त देखिए- ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’, ‘दूर […]

इतिहास के पन्नों में 05 फरवरीः भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में 195 दिन रहने का रिकार्ड बनाया

देश-दुनिया के इतिहास में 05 फरवरी की तारीख तमाम अहम कारणों से दर्ज है। इस तारीख का महत्व भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के लिए भी है। दरअसल 05 फरवरी, 2007 को ही भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में एक बार में 195 दिन तक रहने का रिकॉर्ड बनाकर […]

इतिहास के पन्नों में 04 फरवरीः ”चौरी चौरा” न होता तो गांधी जी वापस न लेते असहयोग आंदोलन

देश-दुनिया के इतिहास में 04 फरवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह ऐसी तारीख है जिसने महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन को प्रभावित किया। इस आंदोलन के दौरान 04 फरवरी 1922 को कुछ लोगों की गुस्साई भीड़ ने गोरखपुर के चौरी-चौरा के पुलिस थाने में आग लगा दी थी। इसमें 23 पुलिसवालों […]

इतिहास के पन्नों में 03 फरवरीः प्रयागराज कुंभ-1954, भगदड़ और आंसू…

देश-दुनिया के इतिहास में 03 फरवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख प्रयागराज कुंभ में हुए ह्रदयविदारक हादसे के रूप में भी याद की जाती है। तीन फरवरी, 1954 के कुंभ मेले में मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर हुई भगदड़ में करीब 800 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। बताया […]

इतिहास के पन्नों में 02 फरवरीः दुनिया के पुराने संग्रहालयों में शामिल भारतीय संग्रहालय की स्थापना

कलकत्ता (अब कोलकाता) के जवाहरलाल नेहरू रोड स्थित भारतीय संग्रहालय दुनिया के सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक है। इसकी स्थापना 02 फरवरी 1814 को हुई थी। यहां दुनियाभर की दुर्लभ कलाकृतियों और सहेजकर रखने लायक वस्तुओं का विशाल संग्रह है। यह संग्रहालय छह खंडों में बना है- आर्कियोलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी, जियोलॉजी, जूलॉजी, इंडस्ट्री और आर्ट। […]

इतिहास के पन्नों में 01 फरवरी :अंतरिक्ष की बेटी

`मैं अंतरिक्ष के लिए बनी हूं, हर पल अंतरिक्ष के लिए बिताया और इसी के लिए मरूंगी।’- ये शब्द हैं भारत की उस बेटी के जिसने छोटी-सी जिंदगी में दुनिया के सामने अपने जुनून की एक बड़ी मिसाल पेश की। 01 फरवरी 2003 को अमेरिका का अंतरिक्ष शटल कोलंबिया अंतरिक्ष मिशन पूरा कर धरती पर […]