Tag Archives: History

इतिहास के पन्नों में 29 जनवरीः बीटिंग द रिट्रीट के साथ होता है गणतंत्र दिवस समारोह का समापन

देश-दुनिया के इतिहास में 29 जनवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारतीय गणतंत्र दिवस समारोह के लिए खास है। खास यह है कि हर साल 29 जनवरी को ही बीटिंग द रिट्रीट समारोह होता है। बीटिंग द रिट्रीट भारत के गणतंत्र दिवस समारोह की समाप्ति का सूचक है। यह समारोह […]

इतिहास के पन्नों में 27 जनवरीः बावरा बन छाप छोड़ने वाले अभिनेता का निधन

हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में भारत भूषण का नाम शामिल है। कालिदास, तानसेन, कबीर और मिर्जा गालिब जैसे चरित्रों को नया रूप देने वाले अभिनेता भारत भूषण का जन्म 14 जून 1920 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ। उन्होंने भक्त कबीर (1942), भाईचारा (1943), सुहागरात (1948), उधार (1949), रंगीला राजस्थान (1949), एक थी […]

इतिहास के पन्नों में 26 जनवरीः भारत के लिए यादगार तारीख

26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ। संविधान तैयार करने में 2 साल, 11 महीने 18 दिन लगे थे। आजादी के बाद 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा ने संविधान को अपनाया। आधिकारिक तौर पर 26 जनवरी, 1950 को इसे लागू किया गया। भारतीय संविधान को दुनिया का सबसे बड़ा हाथ से लिखा […]

इतिहास के पन्नों में 24 जनवरीः न्यूक्लियर प्रोग्राम के जनक होमी जहांगीर भाभा की मौत ने देश को हिला दिया

देश-दुनिया के इतिहास में 24 जनवरी की तारीख तमाम अहम वजह से खास है। यह ऐसी तारीख है, जिसने सारे देश को हिलाकर रख दिया था। दरअसल 24 जनवरी, 1966 को भारतीय न्यूक्लियर प्रोग्राम के जनक होमी जहांगीर भाभा के विमान दुर्घटना में मारे जाने की खबर आई तो सारा राष्ट्र रो पड़ा। भाभा का […]

इतिहास के पन्नों में 21 जनवरीः रूसी क्रांति के नायक लेनिन

देश-दुनिया के इतिहास में 21 जनवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का महत्व रूस और खासतौर पर रूसी क्रांति के नायक लेनिन के जीवन के लिए खास है। साल 1924 में 21 जनवरी को लेनिन का निधन हुआ था। विशेष यह है कि उनका अंतिम संस्कार नहीं किया गया। निधन […]

इतिहास के पन्नों में 19 जनवरीः `ययाति’ के रचयिता का जन्म

सुप्रसिद्ध मराठी साहित्यकार विष्णु सखाराम खांडेकर का 19 जनवरी 1898 में महाराष्ट्र के सांगली में जन्म हुआ। खांडेकर को उनकी उत्कृष्ट साहित्य साधना के लिए 1960 में साहित्य अकादमी पुरस्कार (मराठी), 1968 में पद्म भूषण, 1974 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मराठी के इस चर्चित रचनाकार का 02 सितंबर 1976 को निधन […]

इतिहास के पन्नों में 18 जनवरीः रूडयार्ड किपलिंग न होते तो न ‘द जंगल बुक’ धारावाहिक होता और न ‘मोगली’

देश-दुनिया के इतिहास में 18 जनवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख दूरदर्शन के प्रसिद्ध धारावाहिक ‘द जंगल बुक’ और उसके लेखक रूडयार्ड किपलिंग के लिए खास है। उन्नीसवीं और बीसवीं सदी के ख्यात ब्रितानी लेखक रूडयार्ड किपलिंग अगर न होते तो न ”द जंगल बुक” होती न ही बच्चों का […]

इतिहास के पन्नों में 17 जनवरीः इसलिए खास है संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख इकाई सुरक्षा परिषद

देश-दुनिया के इतिहास में 17 जनवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख दुनिया में शांति और सुरक्षा की संरक्षक मानी जाने वाली सर्वोच्च संस्था संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख इकाई सुरक्षा परिषद के लिए खास है। सुरक्षा परिषद की पहली बैठक 17 जनवरी, 1946 को हुई। इसी के साथ यह बैठक इतिहास […]

इतिहास के पन्नों में 15 जनवरीः विकिपीडिया को दीजिए जन्मदिन की बधाई

देश-दुनिया के इतिहास में 15 जनवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख खोजी लोगों और विकिपीडिया के लिए बेहद अहम है। दरअसल लोगों के सर्च रिजल्ट का अहम हिस्सा बन चुके विकिपीडिया का जन्म इसी तारीख को हुआ था। अगर लोग गूगल पर कुछ भी सर्च करते हैं, तो अधिकतर विकिपीडिया […]

इतिहास के पन्नों में 14 जनवरीः हैली एडमंड का जिक्र छिड़े और धूमकेतु का जिक्र न हो, यह कहां संभव

देश-दुनिया के इतिहास में 14 जनवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख दुनिया के सारे खगोलविदों के लिए खास है, क्योंकि 1772 की 14 जनवरी को मशहूर खगोलविद एडमंड हैली ने आखिरी सांस ली थी। एडमंड वही खगोलविद हैं जिन्होंने दुनिया की हैली धूमकेतु से पहचान कराई थी। एडमंड हैली का […]