Tag Archives: History

इतिहास के पन्नों में 13 मईः जब थार के रेगिस्तान में धमाके से चकित रह गई दुनिया

भारत ने 11 और 13 मई, 1998 को राजस्थान के पोखरण परमाणु स्थल पर पांच परमाणु परीक्षण किये। इनमें 45 किलोटन का एक तापीय परमाणु उपकरण शामिल था। इसे आमतौर पर हाइड्रोजन बम के नाम से जाना जाता है। 11 मई को हुए परमाणु परीक्षण में 15 किलोटन का विखंडन उपकरण और 0.2 किलोटन का […]

इतिहास के पन्नों में 12 मईः चीन में डोली धरती, पल भर में 87 हजार लोग मौत की गोद में समा गए

देश-दुनिया के इतिहास में 12 मई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। 2008 में 12 मई को चीन में आए भूकंप की याद आते ही रूह कांप जाती है। दो पल के लिए धरती के करवट बदलते ही 87 हजार लोग मौत की गोद में समा गए थे। इतिहास के सबसे शक्तिशाली भूकंप […]

इतिहास के पन्नों में 11 मईः जब भारत ने किया पोखरण परमाणु परीक्षण का ऐलान

देश में प्रत्येक वर्ष 11 मई, 1998 को पोखरण में परमाणु परीक्षण को याद रखने के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है। यह भारत के सभी नागरिकों के लिए गर्व का विषय है। वर्ष 1998 में 11 और 13 मई को भारत ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि पूरी दुनिया दंग रह गई। राजस्थान […]

इतिहास के पन्नों में 10 मई : 1857 में भारत में अंग्रेजों के खिलाफ पहली बार भड़की चिंगारी

भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम इसी तिथि (10 मई, 1857) को मेरठ में सैन्य विद्रोह के रूप में शुरू हुआ था। यही नहीं 1994 में 10 मई को ही दक्षिण अफ्रीका में नेल्सन मंडेला ने ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। वैश्विक संदर्भ में यह दोनों घटनाक्रम इतिहास का बेहद जरूरी हिस्सा […]

इतिहास के पन्नों में 09 मई : महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु का जन्म

महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक के साथ महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म 9 मई 1866 को तत्कालीन बंबई प्रेसिडेंसी अंतर्गत महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले में हुआ था। उन्होंने एल्फिंस्टन कॉलेज से स्नातक की उपाधि ग्रहण की। गोपाल कृष्ण गोखले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लोकप्रिय नरमपंथी नेता थे। वे 1890 में […]

इतिहास के पन्नों में 08 मईः जब यूरोप में मनाया गया विजय दिवस

देश-दुनिया के इतिहास में 08 मई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख यूरोप के लिए बेहद खास है। समूचे यूरोप में 8 मई को विजय दिवस (विक्ट्री डे) मनाया गया था था। तब से यह परंपरा कायम है। दरअसल इसी तारीख को 1945 में जर्मनी की हार के साथ यूरोप में […]

इतिहास के पन्नों में 07 मई : भारत से बांग्लादेश तक जन-जन के मन में बसे हैं रबीन्द्रनाथ टैगोर

देश-दुनिया के इतिहास में 07 मई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख नोबेल विजेता रबीन्द्रनाथ टैगोर के लिए जितनी खास है, उतनी ही भारत और बांग्लादेश के लिए भी। 1861 में जन्मे रबीन्द्र नाथ टैगोर को 1913 में नोबेल मिला था। भारत के लिए ये ऐतिहासिक साल था। पहली बार किसी […]

इतिहास के पन्नों में 06 मईः एक दिन हंसी के नाम, जब पड़ी थी विश्व हास्य दिवस की नींव

विश्व हास्य दिवस मई माह के पहले रविवार को मनाया जाता है। 11 जनवरी, 1998 को मुंबई में इसका सबसे पहला आयोजन किया गया था। विश्व हास्य योग आंदोलन की स्थापना का श्रेय डॉ. मदन कटारिया को जाता है। जिन्होंने हास्य दिवस को जन-जन तक पहुंचाया। हास्य योग के अनुसार, हास्य सकारात्मक और शक्तिशाली भावना […]

इतिहास के पन्नों में 05 मई : वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे मनाइए भर नहीं, अमल भी करें

देश-दुनिया के इतिहास में 05 मई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे से खास रिश्ता है। हर साल 05 मई को वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे मनाया जाता है। जब हम थोड़े समझदार होते हैं तो स्कूल और घर में खाने से पहले हाथ धोना सिखाया जाता […]

इतिहास के पन्नों में 04 मईः याद आ गई देश की पहली महिला जज अन्ना चांडी की कहानी

देश-दुनिया के इतिहास में 04 मई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इसी तारीख को 1905 में देश की पहली महिला जज का जन्म हुआ था। केरल के त्रिवेंद्रम में जन्मीं अन्ना चांडी ने 1926 में त्रिवेंद्रम के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली। कानून की डिग्री लेने वाली वे केरल […]