Tag Archives: History

इतिहास के पन्नों में : 28 फरवरी – जब नेहरू जी हैरान रह गए

देश की स्वतंत्रता के बाद प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के सामने अहम प्रश्न था कि आर्मी चीफ किसे बनाया जाय? इसपर मंथन के लिए उन्होंने मंत्रिमंडल सहयोगियों और आर्मी अफसरों की बैठक बुलाई। नेहरू जी का मत था कि किसी अंग्रेज अफसर को भारतीय सेना का चीफ बना दिया जाए क्योंकि सेना का नेतृत्व करने वाले […]

इतिहास के पन्नों में: 27 फरवरी – जो खुद आजाद रहा और देश की आजादी के लिए लड़ा

चंद्रशेखर आजाद। यह नाम सामने आते ही स्वतंत्रता आंदोलन का वह स्वर्णिम पृष्ठ सामने आता है, जिस पर एक बेमिसाल कहानी दर्ज है। यह कहानी चंद्रशेखर आजाद की है। मध्यप्रदेश में तत्कालीन झाबुआ जिले के भाबरा गांव (अब चंद्रशेखर आजाद नगर) में पैदा हुए चंद्रशेखर तिवारी सिर्फ 15 साल की उम्र में चर्चा में आ […]

इतिहास के पन्नों में : 26 फरवरी – वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को उड़ाने की कोशिश जब हो गयी थी नाकाम

11 सितंबर 2001 को दुनिया का चाल-चरित्र और चेहरा अचानक उस समय बदल गया, जब चार अलकायदा आतंकियों ने हाईजैक किए गए यात्री विमानों को न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से टकरा दिया। हमले में दोनों टावर्स ध्वस्त हो गए। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के साथ-साथ पूरी दुनिया सन्न रह गयी थी। इस […]

इतिहास के पन्नों में : 25 फरवरी – लोक कथाओं का हाजिरजवाब नायक

बात बीरबल की, जो अकबर के दरबार में प्रमुख वजीर और बादशाह के नौ रत्नों में एक थे। बुद्धिमत्ता और मेधा के लिए विख्यात बीरबल इतिहास में मिथक के रूप में याद किये जाते हैं, जिनके पास हर मुश्किल सवाल का दिलचस्प जवाब था। कहा जाता है कि 25 फरवरी 1586 को स्वात और बाजौर […]

इतिहास के पन्नों मेंः 24 फरवरी – पहला स्वामीनारायण मंदिर

अहमदाबाद में 24 फरवरी 1822 को दुनिया का पहला स्वामीनारायण मंदिर बनकर तैयार हुआ। बारीक नक्काशी के लिए मशहूर यह मंदिर श्रद्धालुओं की बड़ी आस्था का केंद्र है। जिसे स्वामीनारायण मंदिर या अक्षरधाम भी कहा जाता है। आज भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में स्वामीनारायण मंदिर हैं। अकेले अमेरिका में 30 स्वामीनारायण मंदिरों […]

इतिहास के पन्नों में : 23 फरवरी – नाच्यो बहुत गोपाल

पद्म भूषण से सम्मानित सुप्रसिद्ध साहित्यकार अमृतलाल नागर का 23 फरवरी 1990 को निधन हो गया। वे हिंदी साहित्य लेखन की क्लासिकल परंपरा की आखिरी पीढ़ी में शामिल साहित्यकार थे। उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद और शरदचंद चट्टोपाध्याय से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे अमृतलाल नागर का जन्म 17 अगस्त 1916 को आगरा में एक गुजराती ब्राह्मण […]

इतिहास के पन्नों में : 22 फरवरी – जिसने हिंदी सिनेमा को ‘प्रेम’ दिया

जिस वक्त दूसरे फिल्मकार मारधाड़ और नाटकीयता भरी फिल्में बना रहे थे, उस दौर में निर्माता, निर्देशक, पटकथा लेखक सूरज बड़जात्या ने भारतीय समाज और परिवार पर भरोसा कर फिल्म बनाने का साहस किया। भारतीय साझा परिवारों की पृष्ठभूमि में साफ-सुथरे पारिवारिक मेलोड्रामा, भारतीय शादियां व उसके रस्म-रिवाज, सुमधुर गानों की भरमार वाली सूरज बड़जात्या […]

इतिहास के पन्नों में : 21 फरवरी – ‘आमार भायेर रोक्ते रांगानो एकुशे फरवरी’

बांग्ला में लिखे गीत की इस पंक्ति का अर्थ है- 21 फरवरी मेरे भाइयों के खून से सना है। इस गीत की पृष्ठभूमि यह है कि 21 फरवरी 1952 को सर्वदलीय केंद्रीय भाषा संग्राम समिति ने बांग्ला को पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) की आधिकारिक भाषा बनाने की मांग को लेकर ढाका विश्वविद्यालय में आंदोलन शुरू […]

इतिहास के पन्नों में : 19 फरवरी – रेलवे आरक्षण में बदलाव का अहम दिन

16 अप्रैल 1853 में बाम्बे और ठाणे के बीच पहली बार भारतीय रेल जब पटरी पर दौड़ी तो अंदाजा लगाना मुश्किल था कि यह कितना लंबा सफर होगा। इस सफर के लगभग 169 साल बाद दुनिया के पांच सबसे बड़े नेटवर्क वाला भारतीय रेल आज हमारे सामने है। देश के सुदूरतम हिस्सों को एक-दूसरे से […]

इतिहास के पन्नों में : 18 फरवरी – आध्यात्मिक चेतना के प्रसार में जीवन लगाया

भक्तिकाल के प्रमुख कवियों में शामिल वैष्णव धर्म के भक्ति योग के परम प्रचारक चैतन्य महाप्रभु का आध्यात्मिकता के प्रसार के साथ कई दूसरे क्षेत्रों में भी अहम योगदान है। उन्होंने अराजक और अस्थिरता भरे दौर में हिन्दू-मुस्लिम एकता पर जोर दिया, जाति व ऊंच-नीच के भेदभाव को दूर करने का अहम संदेश दिया। विलुप्त […]