Tag Archives: russia

फ्रांस के आर्थिक प्रतिबंध वाले बयान से भड़का रूस, दी असली युद्ध की धमकी

मास्को : रूस के पूर्व राष्ट्रपति और सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने फ्रांस के वित्त मंत्री के कड़े शब्दों का इस्तेमाल करने पर असली युद्ध तक की धमकी दे दी है। दिमित्री मेदवेदेव ने फ्रांस के मंत्री को जुबान संभाल के बात करने की नसीहत भी दी है। ट्विटर पर दिमित्री मेदवेदेव ने […]

यूक्रेन युद्ध में भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत

◆ कर्नाटक के रहने वाले थे नवीन शेखरप्पा नयी दिल्ली : यूक्रेन-रूस युद्ध में मंगलवार को एक भारतीय छात्र की मृत्यु हो गई। मंगलवार को खार्किव में गोलीबारी के दौरान इस छात्र की मौत हुई है। विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। मारे गए युवक की पहचान कर्नाटक के हावेरी जिला के चलागेरी निवासी […]

भारतीय दूतावास की सलाह, भारतीय नागरिक तुरंत छोड़ें कीव

कीव : यूक्रेन पर रूस के तीव्र होते हमले के देखते हुए भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे हर हाल में तत्काल कीव को छोड़कर पड़ोसी देश पहुंचें। भारतीय दूतावास ने इस बाबत एक एडवाइजरी भी जारी की है। भारतीय दूतावास की ओर से यूक्रेन में रहने वाले भारतीयों […]

मुख्यमंत्री ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र, यूक्रेन में फंसे भारतीयों को जल्द वापस लाने की गुजारिश की

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द वहां फंसे सभी लोगों को वापस लाया जाना चाहिए। ममता बनर्जी ने पत्र के जरिए मौजूदा हालात में केंद्र सरकार […]

रूस-यूक्रेन युद्ध से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1025 अंक तक लुढ़का

Sensex

नयी दिल्ली : रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण बने डर के माहौल की वजह से घरेलू शेयर बाजार ने आज कारोबारी सप्ताह के पहले दिन ही जोरदार गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। बाजार में आई इस गिरावट के कारण शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में ही घरेलू निवेशकों को […]

यूक्रेन के कई शहरों में हवाई हमले की चेतावनी

कीव : यूक्रेन पर रूस के हमले के तीसरे दिन यूक्रेन के कई शहरों में हवाई हमले की चेतावनी दी गई है। वहीं रूस और यूक्रेन, दोनों ओर से एक दूसरे को नुकसान पहुंचाए जाने के दावे किये जा रहे हैं। इन दावों के बीच यूक्रेन सरकार ने हवाई हमलों की संभावना के मद्देनजर सुरक्षित […]

कीव पर कब्जे की कोशिश में रूस, देश छोड़ने से यूक्रेनी राष्ट्रपति का इनकार

कीव : यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के तीसरे दिन भी युद्ध की भयावहता कम होने का नाम नहीं ले रही है। रूस अब यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे की कोशिश में है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने देश छोड़ने से साफ इनकार कर इस आशय का अमेरिकी प्रस्ताव ठुकरा दिया […]

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में नहीं हो सकी रूस की निंदा, रूस का वीटो, चीन-भारत गैरहाजिर

न्यूयार्क : यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस की निंदा का प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। रूस ने मसौदा प्रस्ताव पर वीटो के अधिकार का प्रयोग कर निंदा एवं रूसी सुरक्षा बलों की तत्काल वापसी का प्रस्ताव पारित नहीं होने दिया जबकि चीन और भारत मतदान से गैरहाजिर […]

पुतिन की संपत्तियां जब्त करने पर ईयू में सहमति, रूसी विदेश मंत्री लावरोव पर भी लगेगा प्रतिबंध

ब्रसेल्स : यूक्रेन पर रूस के हमले केबाद अमेरिका समेत कई यूरोपीय देशों के ताबड़तोड़ आर्थिक प्रतिबंध लगाने के बाद यूरोपीय यूनियन (ईयू) अब राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है। अब पुतिन की यूरोप के 27 देशों में मौजूद संपत्ति जब्त करने की तैयारी है। ब्रसेल्स में शुक्रवार को हुई बैठक […]

यूक्रेन के राष्ट्रपति का दर्द : सब डर गए, हमें रूस से लड़ने को अकेला छोड़ा

कीव : यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की का दर्द छलका है। उन्होंने कहा कि हर कोई डर गया है और हमें (यूक्रेन को) रूस से लड़ने के लिए अकेले छोड़ दिया गया है। उन्होंने आत्मसमर्पण न करने और रूस से मुकाबला करने का संकल्प दोहराया है। यूक्रेन पर […]