Tag Archives: Srilanka

श्रीलंका में महँगाई सातवें आसमान पर, मुद्रास्फीति की दर 21.5 फीसदी हुई

कोलंबो : आर्थिक बदहाली से जूझ रहे श्रीलंका के हालात हर दिन के साथ बदतर होते जा रहे हैं। आर्थिक के साथ राजनीतिक संकट बढ़ने के बीच देश में मुद्रास्फीति की दर 21.5 फीसदी होने पर महँगाई सातवें आसमान पर पहुंच गई है। देश में खाने-पीने से लेकर जरूरत का सामान आम आदमी की पहुंच […]

श्रीलंका में राष्ट्रपति राजपक्षे ने 17 मंत्रियों की नई कैबिनेट का किया गठन

कोलंबो : श्रीलंका में नागरिकों के भारी विरोध प्रदर्शन के बीच राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने सोमवार को 17 मंत्रियों के साथ नई कैबिनेट का गठन किया। इस कैबिनेट में प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे, राजपक्षे परिवार की ओर से एक मात्र सदस्य शामिल हैं। इस माह की शुरुआत से ही सरकार के विरोध में देशभर में हजारों […]

श्रीलंका: अविश्वास प्रस्ताव के पहले आया राष्ट्रपति का नया मंत्रिमंडल

आंदोलनकारियों ने राष्ट्रपति सचिवालय पर लाइटिंग के ज़रिए राजपक्षे के इस्तीफे की मांग कोलंबो : श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और उनकी सरकार को लेकर आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार रात आंदोलनकारियों ने राष्ट्रपति सचिवालय पर लाइटिंग के ज़रिए राजपक्षे के इस्तीफे की मांग उकेर दी। मंगलवार से शुरू हो रहे […]

भारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल

नयी दिल्ली : भारत से 11 हजार मीट्रिक टन चावल मंगलवार को श्रीलंका में स्थानीय नववर्ष के जश्न से पहले चेन ग्लोरी जहाज से कोलंबो पहुंच गया। पिछले सप्ताह भारत की ओर से श्रीलंका को 16 हजार मीट्रिक टन चावल की आपूर्ति की गई थी। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग के अनुसार दोनों देशों के बीच […]

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे की जनता से विरोध प्रदर्शन नहीं करने की अपील

कोलंबो : श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने जनता से विरोध प्रदर्शन नहीं करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया। देश में चल रहे आर्थिक संकट के बीच राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने […]

अब श्रीलंका में राजपक्षे सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी

कोलंबो : पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मचे घमासान के बीच अब श्रीलंका में राजपक्षे सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी की जा रही है। शनिवार को श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दल समागी जना बलवेग्या (एसजेबी) ने राष्ट्रपति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का ऐलान किया है। विपक्ष […]

श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ महाभियोग का आह्वान

नेशनल पीपुल्स पावर के सांसद विजिथा हेराथ ने कहा, बदलाव जरूरी कोलंबो : आर्थिक संकट से घिरे श्रीलंका के मौजूदा हालात पर नेशनल पीपुल्स पावर के सांसद विजिथा हेराथ ने कहा है कि राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को त्यागपत्र दे देना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करते तो उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के साथ महाभियोग […]

श्रीलंका : राष्ट्रपति ने आपातकाल हटाने की घोषणा की

कोलंबो : श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्ष ने देश में लगे सार्वजनिक आपातकाल को रद्द कर दिया है। सार्वजनिक आपातकाल की लागू होने वाली घोषणा करने वाली असाधारण राजपत्र अधिसूचना को वापस ले लिया गया है। राष्ट्रपति ने 5 अप्रैल की मध्यरात्रि से आपातकाल हटाने घोषणा की है। इससे पहले श्रीलंका में 1 अप्रैल को […]

श्रीलंका में संकट: नए वित्त मंत्री का 24 घंटे भीतर इस्तीफा, राष्ट्रपति का पद छोड़ने से इनकार

कोलंबो : श्रीलंका में आर्थिक संकट के साथ सियासी संकट भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। स्थितियां सामान्य करने के लिए सोमवार को नए वित्त मंत्री नियुक्त किये गए अली साबरी ने 24 घंटे के भीतर इस्तीफा दे दिया। दूसरी तरफ विपक्ष की मांग के बावजूद राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने पद छोड़ने […]

श्रीलंका में अब दवाओं का संकट गहराया

कोलंबो : आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका में दवाओं का संकट गहरा गया है। मंगलवार को देश में आपातकालीन स्वास्थ्य स्थिति का ऐलान किया गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका के गवर्नमेंट मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन की आपातकालीन समिति ने बैठक के बाद इसकी घोषणा की। एसोसिएशन की इस बैठक के दौरान आपातकाल […]