West Bengal : बरसात से तापमान में गिरावट

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल और उत्तर बंगाल में कई जगहों पर सप्ताह की शुरुआत से ही बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार की सुबह बताया कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। पिछले 24 घंटे में राजधानी कोलकाता में 5.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, मुर्शिदाबाद, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर तथा दार्जिलिंग में बारिश हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

47 − 46 =