बंगाल में 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी है। सोमवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी 28.3 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है।

कोलकाता में भी गर्म हवाओं के साथ लू चल रही है जिसके कारण लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है। महानगर के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना आदि क्षेत्रों में भी तापमान में इसी तरह से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिंगपोंग में भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बताया गया है कि इस सप्ताह तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

58 − 51 =