ठाकुरनगर जा रहे राज्यपाल की सेहत बिगड़ी, वापस लौटे, ममता ने किया फोन

Jagdeep Dhankhar

कोलकाता : ठाकुरनगर में मतुआ समुदाय के सांस्कृतिक आयोजन में शामिल होने जा रहे राज्यपाल जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें ठाकुरबाड़ी के मतुआ मेले में आमंत्रित किया गया था। बीच रास्ते सेहत बिगड़ने की वजह से उन्हें गाड़ी मोड़कर वापस राजभवन लौटना पड़ा।

सूत्रों के मुताबिक, वह बीमार महसूस कर रहे थे जिसके बाद ड्राइवर उन्हें वापस ले आया। धनखड़ के राजभवन लौटने के बाद दो डॉक्टर भी उन्हें देखने आए। डॉक्टरों ने उनकी शारीरिक स्थिति की जांच की। शुरुआत में सूत्रों ने बताया कि एसएसकेएम अस्पताल के वुडबर्न वार्ड में उनके लिए पहले ही बेड तैयार किया गया था। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी राज्यपाल को फोन कर उनका हालचाल जाना।

हालांकि, उनकी शारीरिक स्थिति का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। दोनों डॉक्टर पहले ही उनकी स्थिति की जांच कर चुके हैं और वापस भी लौट चुके हैं। हालांकि सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल को एसएसकेएम अस्पताल नहीं ले जाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

55 − 51 =