थम गया सुरों के सालों का सफ़र : ‘भारत रत्‍न’ लता मंगेशकर का 92 की उम्र में निधन

मुंबई : अपनी सुरीली आवाज से देश-दुनिया के दिलों पर दशकों तक राज करने वाली ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर के सुरों का सफ़र थम गया। सुर-साम्राज्ञी लता मंगेशकर 92 साल की थीं।

‘भारत रत्‍न’ से सम्‍मानित लता दी ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली।
लता मंगेशकर, ‘भारत की नाइटिंगेल’ के नाम से दुनियाभर में मशहूर थीं। उन्होंने करीब 5 दशक तक हिंदी सिनेमा में फीमेल प्‍लेबैक सिंगिंग में एकछत्र राज किया।

भारतीय सिनेमा की बेहतरीन गायिकाओं में शुमार लता मंगेशकर ने 1942 में महज 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में अब तक 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

56 − = 49