भाई दूज के दिन कम होगी मेट्रो की संख्या

Kolkata Metro

कोलकाता : भाई दूज के दिन यानी 27 अक्टूबर को कोलकाता महानगर में कम संख्या में मेट्रो चलेंगी। मेट्रो अथॉरिटी ने जानकारी दी है कि उस दिन 234 मेट्रो दौड़ेंगे। मेट्रो के शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है।

कोलकाता मेट्रो द्वारा प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार 27 तारीख को दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक 117 और विपरीत दिशा में 117 मेट्रो दौड़ेंगी, कुल मिलाकर 234 मेट्रो होंगे। हालांकि, पहली और आखिरी मेट्रो के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उस दिन कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर और दमदम से कवि सुभाष के लिए पहली मेट्रो सुबह 6.50 बजे रवाना होगी। दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक पहली मेट्रो सुबह सात बजे उपलब्ध होगी। वहीं सुबह 6.55 बजे दमदम से दक्षिणेश्वर के लिए पहली मेट्रो की आवाजाही शुरू होगी।

दिन के आखिरी मेट्रो की समय सारिणी में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक आखिरी मेट्रो रात 9.28 बजे उपलब्ध होगी। दक्षिणेश्वर जाने वाली मेट्रो कवि सुभाष से 9:30 बजे निकलेगी। इसके साथ ही रात 9:40 बजे यात्रियों को दमदम से कवि सुभाष और कवि सुभाष से दमदम जाने वाली मेट्रो मिल जाएगी। इसके अलावा भाई दूज के दिन ईस्ट-वेस्ट मेट्रो रूट पर कम मेट्रो दौड़ेंगी। दिन भर में 90 मेट्रो आप और डाउन में दौड़ेंगे। साल्टलेक सेक्टर पांच से सियालदह के लिए पहली मेट्रो सुबह 7 बजे उपलब्ध होगी। मेट्रो हर 20 मिनट में उपलब्ध होगी। सियालदह से सेक्टर पांच तक आखिरी मेट्रो रात 9.35 बजे चलेगी। सियालदह जाने वाली आखिरी मेट्रो सेक्टर पांच से रात 9 बजकर 40 मिनट पर उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 8 = 1