पोते-पोतियों की जन्मदिन पार्टी में करंट से दादा-दादी सहित तीन की मौत

रायगंज : खुशी का माहौल एक पल में ग़म में बदल गया। जन्मदिन पर शॉर्ट सर्किट के बाद करंट की चपेट में आने से दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृत दंपति के पोते-पोतियों का जन्मदिन था।

बताया गया कि रविवार की रात उत्तर दिनाजपुर जिले के इटाहार थाना अन्तर्गत तिलनार के मोहनबाड़ी इलाके में एक परिवार में जुड़वा बच्चों का जन्मदिन था। जन्मदिन कार्यक्रम में परिवार के लोग एकत्र थे। बर्थडे पार्टी में बिजली की तार से हुकिंग कर डीजे बजाया जा रहा था। इसी बीच आंधी की तेज हवा और बारिश की वजह से हुकिंग तार टूटने से करंट की चपेट में आकर चार लोग गंभीर हो गए। इन सभी को तुरंत रायगंज मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि गोपाल मुर्मू का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों में बाबलू मुर्मू (35), युवराज मारडी (55) और होपमोयी सोरेन (42) हैं। इनमें युवराज और होपमोयी दंपति हैं। बाबलू पारिवारिक रिश्तेदार है। घटना में मृत दंपति का 27 वर्षीय पुत्र गोपाल मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस घटना में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 45 = 48