टीएमसी अब तालिबानी मानसिकता वाली पार्टी बन गई है : भाजपा

नयी दिल्ली : पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार पर भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस को तालिबानी मानसिकता वाली पार्टी करार दिया है।

बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस अब तालिबानी मानसिकता वाली पार्टी बन गई है। माँ, माटी और मानुष की जगह बम, बंद और बलात्कारियों ने ले ली है।

पूनावाला ने आरोप लगाया कि शाहजहां शेख ने युवतियों का व्यवस्थित यौन शोषण रैकेट चलाया है। विशेष रूप से कमजोर समुदायों और जनजातीय समुदाय की महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है।

जो लोग इस अत्याचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, उनके साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा है, चाहे वह सुकांत मजूमदार हों, हमारे कार्यकर्ता हों या प्रदर्शनकारी हों। पश्चिम बंगाल की महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 1 = 9