बंगाल निकाय चुनाव में लहराया टीएमसी का परचम, 108 में से 103 पर जमाया कब्जा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में बुधवार को 108 नगरपालिकाओं के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। इनमें से 103 पर तृणमूल कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है जबकि एक नगरपालिका पर माकपा का कब्जा बरकरार है। तीन नगरपालिकाएं त्रिशंकु हुई हैं जबकि एक नगरपालिका पर अन्य दल के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

विधानसभा और नगर निगम चुनाव के बाद यह तृणमूल कांग्रेस की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। नगरपालिका में से 31 नगरपालिकाएं ऐसी हैं जहां विपक्ष का खाता भी नहीं खुल सका है। जिस एक नगरपालिका पर अन्य दल के उम्मीदवार की जीत हुई है वह दार्जिलिंग नगरपालिका है। यहां हामरो पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा नदिया जिले के ताहिरपुर में माकपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा है।

भाजपा के हाथ से पूर्व मेदिनीपुर की बहुचर्चित कांथी नगरपालिका फिसल गई है जो आज तक अधिकारी परिवार के कब्जे में थी।

उत्तर 24 परगना के बहुचर्चित भाजपा सांसद अर्जुन सिंह का गढ़ माने जाने वाली भाटपाड़ा नगरपालिका पर भी तृणमूल कांग्रेस ने कब्जा बरकरार रखा है। यहाँ बीजेपी खाता भी नहीं खोल सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 5 = 4