पंजाब की सभी 117 सीटों के रुझान आए, ‘आप’ ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

चंडीगढ़ : पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के रुझान आ चुके हैं। रुझानों में आम आदमी पार्टी पंजाब में सरकार बनाने की तरफ तेजी से बढ़ रही है। पंजाब में नई सरकार के गठन की तस्वीर साफ लग रही है। इस रुझान में अब बदलाव की बहुत कम संभावना है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार पंजाब में इस समय आप 90, कांग्रेस 12, अकाली दल 08 व सात सीटों पर अन्य लीड कर रहे हैं। पंजाब में अब तक के रुझान के मुताबिक कई बड़े दिग्गज नेता पीछे चल रहे हैं। पंजाब की राजनीति में बाबा बोहड़ के नाम से मशहूर प्रकाश सिंह बादल लांबी सीट पर आप उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी आप उम्मीदवार से छह हजार वोट से पीछे चल रहे हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत, कैबिनेट मंत्री मनप्रीत बादल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, रजिया सुलताना, विधानसभा स्पीकर राणा केपी, कैबिनेट मंत्री भारत भूषण समेत कई मंत्री पीछे चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

99 − = 93