तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कांग्रेस पर साधा निशाना

कोलकाता : कांग्रेस अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिए गैर कांग्रेसी पार्टियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। यह कहना तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता और नेता कुणाल घोष का। उन्होंने दावा किया कि अपने दोहरेपन के कारण कांग्रेस, भाजपा के विरोध की विश्वसनीयता खो रही है।

रविवार को कुणाल घोष ने ट्वीट किया कि कांग्रेस अकेले भाजपा को नहीं रोक सकती है। यह करने की हिम्मत सिर्फ तृणमूल कांग्रेस में है। उन्होंने आगे लिखा कि कांग्रेस अब अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिए गैर-कांग्रेसी और गैर भाजपा पार्टियों का नुकसान करने की कोशिश कर रही है। वे इसके लिये भाजपा का भी सहारा ले रहे हैं। बंगाल में कांग्रेस की हालिया भूमिका को देखते हुए ऐसा लगता है कि कांग्रेस दिल्ली में भाजपा के विरोध की विश्वसनीयता खो रही है।

तृणमूल काफी समय से भाजपा का विरोध करने में कांग्रेस की भूमिका पर संदेह जता रही है। सागरदिघी के नतीजे जारी होने के बाद इसमें और तेजी आई है। घोष ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने सागरदिघी में अनैतिक गठबंधन करके सीधे भाजपा के साथ जीत हासिल की है। खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कहा है कि बंगाल में अधीर चौधरी जिस तरह से भाजपा से हाथ मिला रहे हैं, भाजपा का विरोध करने में कांग्रेस की विश्वसनीयता खत्म होती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 1 =