Kolkata : तृणमूल पार्षद राम प्यारे राम का निधन

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम के तृणमूल पार्षद राम प्यारे राम ने आज पूर्वाह्न 11:30 बजे अंतिम सांस ली। राम कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 79 के पार्षद थे।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, राम प्यारे राम की सांस लेने में तकलीफ थी, जो कि पिछले सोमवार से बढ़ गयी थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता के एक गैर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज का कोई असर नहीं हुआ। आखिरकार रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

Advertisement
Advertisement

उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में आने से पहले वे कांग्रेस कार्यकर्ता थे। वह 2011 तक लगातार छह बार विधायक भी बने। पहले कवितीर्थ और बाद में पोर्ट इलाके के विधायक बने। इसके बाद पत्नी हेमा ने राम के साथ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। तब से वे पोर्ट क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 79 के पार्षद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

33 − = 28