चन्दननगर नगर निगम पर तृणमूल का कब्जा बरकरार, खेली गई हरे अबीर से होली

हुगली : नगर निगम चुनाव की मतगणना में तृणमूल ने बड़ी जीत दाखिल की है।परिणाम की घोषणा होने पर हुगली जिले के चंदननगर में हरे अबीर की होली खेली गई। इस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 32 में से 31 वार्डों में जीत दर्ज की है।

सोमवार को चंदननगर नगर निगम के चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में शुरू हुई। नगर निगम के 33 वार्डों में से 32 सीटों पर संपन्न हुए थे। चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 32 में 31 सीटों पर जीत दर्ज कर एक बार फिर चंदननगर नगर निगम पर कब्जा बरकरार रखा। इस चुनाव में सीपीएम को सिर्फ एक सीट पर ही संतोष करना पड़ा है। चंदननगर नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई है।

चंदननगर नगर निगम के चुनाव परिणाम से स्पष्ट हो गया है कि चंदननगर में भारतीय जनता पार्टी अब दूसरे नंबर की पार्टी नहीं है। भाजपा तीसरे पायदान पर खिसक चुकी है। दूसरे नंबर पर विरोधी पार्टी के रूप में सीपीएम आ गई है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तुलना में इस चुनाव में सीपीएम के वोट शेयर में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 2 =