तृणमूल का आरोप : राजनीतिक तौर पर मुकाबला करने के बजाय व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं शुभेंदु

कोलकाता : तृणमूल सांसद सह तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी पर शुभेंदु अधिकारी की टिप्पणी को लेकर तृणमूल की तरफ से तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की जा रही हैं। तृणमूल कांग्रेस के दो नेताओं शशि पांजा और कुणाल घोष ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन कर शुभेंदु अधिकारी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी अभिषेक से राजनीतिक तौर पर मुकाबला नहीं करने पाने की वजह से व्यक्तिगत हमले कर रहे है।

प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत में तृणमूल की तरफ से एक वीडियो दिखाया जिसमें शुभेंदु अधिकारी अभिषेक के पितृत्व पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। शशि पांजा ने कहा कि वह तृणमूल की मंत्री या नेता नहीं हैं, बल्कि प्रेस कांफ्रेंस में एक माँ के तौर पर आयी हैं। उन्होंने कहा कि अभिषेक पर हमला करने में शुभेंदु ने गैरजिम्मेदारी, ज्ञानहीनता का परिचय दिया है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त और असंतुलित हो गए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह हमला महिला शक्ति का अपमान है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की यह संस्कृति नहीं है बल्कि भाजपा की सोच का परिचायक है।

दूसरी ओर कुणाल घोष ने शुभेंदु अधिकारी पर हमला करते हुए कहा कि साफ है कि नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेता अभिषेक से डरते हैं। कुणाल ने कहा कि अभिषेक एक बड़े नेता हैं। अपने आप को तैयार कर रहे है। उम्र में बहुत छोटे हैं। उन्होंने कहा कि अभिषेक की क्या गलती है? वह ममता बनर्जी के भतीजे हैं, यहीं ना?। डॉक्टर का बेटा डॉक्टर है तो इसमें क्या दोष है। अभिषेक तो आपसे 15 साल छोटे हैं । अभी से डर रहे हैं। 15 साल बाद उनकी सफलता देखोगे तो क्या करोगे?

उन्होंने कहा कि तृणमूल के पास विपक्षी नेताओं की कई गोपनीय जानकारिया हैं। व्यक्तिगत हमले करने के लिए बहुत सारी जानकारी है लेकिन वे उनके बारे में बात नहीं करना चाहते। तृणमूल कांग्रेस के शिष्टाचार को कमजोरी के रूप में देखना ठीक नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

43 + = 53