टीवी शो सीआईडी के अभिनेता दिनेश फड़नीस का निधन

मुंबई : टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘सीआईडी’ में इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिनेश फड़नीस का निधन हो गया है। दिनेश कई दिन से अस्पताल में भर्ती थे। यह जानकारी सीआईडी सीरियल में ‘दया’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता दयानंद शेट्टी ने दी है।

दरअसल, पहले बताया गया कि अभिनेता दिनेश को दिल का दौरा पड़ा था। उनका 1 दिसंबर से मुंबई के तुंगा अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अब दयानंद शेट्टी ने बताया कि उनका लीवर डैमेज हो गया है, जिसके बाद उनकी मौत की खबर सामने आई है।

Advertisement
Advertisement

दयानंद शेट्टी ने मीडिया से बात करते हुए इस खबर की पुष्टि की। “हां, यह सच है कि वे अब हमारे बीच नहीं हैं। मैं फिलहाल उनके घर पर हूं। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को दौलत नगर श्मशान घाट पर किया जाएगा। सीआईडी यूनिट के लगभग सभी लोग यहां मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

81 − 75 =