हावड़ा-मुंबई मेल के दो डिब्बे हुए ट्रेन से अलग, सभी यात्री सुरक्षित

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में हावड़ा जिले के उलुबेरिया स्टेशन के पास शुक्रवार रात मुंबई जा रही एक ट्रेन के दो डिब्बे अलग हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। ट्रेन तेज गति से नहीं चल रही थी।12810 हावड़ा-मुंबई मेल के दो डिब्बे बिरशीबपुर इलाके में रात करीब साढ़े नौ बजे अलग हो गए थे।

Advertisement
Advertisement

दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आदित्य चौधरी ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। स्थिति का आकलन किया जा रहा है। घटना की वजह की जांच होगी। यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर दूसरी बोगी को जोड़कर रवाना कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 2 = 1