उप्र : जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव मामले में अब तक 415 लोग गिरफ्तार

लखनऊ : पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के खिलाफ जुमे की नमाज के बाद बीते दो शुक्रवार को हुए उपद्रव के मामले में अब तक 415 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ये आँकड़े बढ़ भी सकते हैं।

एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार के मुताबिक, जुमे की नमाज के बाद 3 जून और 10 जून को हुए उपद्रव मामले में अब तक 415 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में अब तक सबसे अधिक गिरफ्तारी प्रयागराज से हुई है, जहां से 97 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा कानपुर कमिश्नरेट से 58, फिरोजाबाद से 20, अलीगढ़ से 06, हाथरस से 55, मुरादाबाद से 40, अम्बेडकरनगर से 41, खीरी से 08, जालौन से 05, सहारनपुर से 85 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। 10 जिलों में 20 कुल मुकदमे दर्ज हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 7 मुकदमे प्रयागराज में दर्ज हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 45 = 52