उप्र विधानसभा चुनाव : पहले चरण में पश्चिमी उप्र की 58 सीटों पर मतदान शुरू

नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार सुबह 7 बजे शुरू हो गया। पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किया जा सकेगा।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का आगाज हो गया है। सभी राजनीतिक दलों के लिए यह चरण चुनाव का सबसे मुश्किल माना जा रहा है क्योंकि यह उन सीटों पर हो रहा है जहां किसान आंदोलन का प्रभाव माना जाता है। भाजपा के लिए चुनाव का यह एक कठिन चरण है जबकि समाजवादी पार्टी-राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन, कांग्रेस और बसपा के समक्ष भी चुनौती कम नहीं होगी क्योंकि उन्हें अपनी उम्मीदों के मुताबिक यहां बढ़त मिलती है या नहीं, इसे देखना होगा।

विपक्षी दलों की अधिकतर उम्मीदें इसी चरण पर हैं। किसान आंदोलन प्रभावित इस इलाके में गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, शामली, अलीगढ़, मथुरा और आगरा की 58 सीटें आती हैं।

इन सीटों पर विभिन्न दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की कुल संख्या 623 है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इन्हीं 58 सीटों पर 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में 64.2 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

64 − = 57