दुनिया में रहने के लिए सबसे श्रेष्ठ शहर आस्ट्रिया का वियना शहर

नयी दिल्ली : दुनिया में रहने के लिए सबसे श्रेष्ठ शहर आस्ट्रिया का वियना शहर है। यह दावा इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने ‘ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2023’ नामक जारी में डेटा में किया गया है, जिसमें रहने योग्य सबसे उत्तम और सबसे खराब शहरों का जिक्र है। सूची में दिल्ली और मुंबई को 60वां स्थान मिला है। इस सूची में स्वास्थ्य व्यवस्था, संस्कृति, स्थिरता और पर्यावरण समेत कई कारकों के आधार पर यह आंकड़ा तैयार किया गया है।

‘ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2023’ द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक, टॉप 10 शहरों में कोई भी भारतीय शहर नहीं है। इस सूची में रहने योग्य सबसे उत्तम शहर वियना है, जबकि डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन दूसरे पायदान पर है। जबकि ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न तीसरा और सिडनी को चौथा स्थान मिला है। कनाडा का वैंकूवर पांचवें पायदान पर है। टॉप 10 शहरों में कनाडा के सबसे ज्यादा तीन शहर, ऑस्ट्रेलिया और स्विट्जरलैंड के दो-दो शहर शामिल हैं।

सर्वे के मुताबिक, एशिया-प्रशांत शहरों ने जहां एक तरफ तरक्की की है। वहीं, पश्चिमी यूरोपीय शहर 2023 की रैंकिंग में नीचे खिसक गए। सबसे बुरा हाल युद्धग्रस्त यूक्रेन की राजधानी कीव का है।

173 शहरों की सूची में इस वर्ष कीव को 165वां स्थान मिला है, जबकि 2022 में रूस का मॉस्को शहर खिसकर 96वें स्थान पर आ गया था और इस वर्ष मॉस्को अपने स्थान पर बरकरार है।

पड़ोस में स्थित बांग्लादेश और पाकिस्तान के शहरों पर भी एक नजर डालते हैं। 173 शहरों की सूची में बांग्लादेश की राजधानी ढाका को 166वां स्थान, जबकि पाकिस्तान के कराची को 169वां स्थान मिला है।

निवास के मामले में सबसे खराब शहरों में सर्वप्रथम सीरिया की राजधानी दमिश्क का नाम आता है, जबकि लीबिया की राजधानी त्रिपोली को 172वां स्थान प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 3 = 3