West Bengal Corona Update : 24 घंटे में संक्रमण के 1,916 नये मामले, 36 की मौत

कोलकाता : राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे में 1,916 नये मामले दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण का कुल मामला 20,02,169 हो गया है। वहीं इस जानलेवा वायरस ने एक दिन में 36 और लोगों की जान लेकर मौत के आंकड़े को 20,723 पर पहुँचा दिया है। गुरुवार को यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 21,146 दर्ज की गई है।

हालांकि बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना को मात देकर 2,614 लोग स्वस्थ हुए हैं, जिसके बाद यहां स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 19,60,300 हो गया है। डिस्चार्ज रेट 97.91% है। इस दौरान कोलकाता में 277 नये मामलों की पुष्टि हुई है और 5 लोग मारे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 1 =