West Bengal Corona Update : 24 घंटे में संक्रमण के 467 नये मामले, 15 की मौत

कोलकाता : राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे में 467 नये मामले दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण का कुल मामला 20,12,475 हो गया है। वहीं इस जानलेवा वायरस ने एक दिन में 15 और लोगों की जान लेकर मौत के आंकड़े को 21,094 पर पहुँचा दिया है। गुरुवार को यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 8,776 दर्ज की गई है। हालांकि बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना को मात देकर 1,367 लोग स्वस्थ हुए हैं, जिसके बाद यहां स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 19,82,605 हो गया है। डिस्चार्ज रेट 98.52% है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 27 = 33