West Bengal Corona Update : 24 घंटे में संक्रमण के 767 नये मामले, 27 की मौत

कोलकाता : राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे में 767 नये मामले दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण का कुल मामला 20,09,717 हो गया है। वहीं इस जानलेवा वायरस ने एक दिन में 27 और लोगों की जान लेकर मौत के आंकड़े को 20,965 पर पहुँचा दिया है। शुक्रवार को यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 14,184 दर्ज की गई है।

हालांकि बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना को मात देकर 1,361 लोग स्वस्थ हुए हैं, जिसके बाद यहां स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 19,74,568 हो गया है। डिस्चार्ज रेट 98.25% है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

35 − 25 =