पश्चिम बंगाल : गर्मी से हल्की राहत

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में गर्मी से हल्की राहत मिली है। मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को बताया कि राजधानी कोलकाता में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब है। यह सामान्य से महज 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। पिछले कई दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रह रहा था। न्यूनतम तापमान भी 28.5 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के 8 जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। पुरुलिया, बांकुड़ा, बीरभूम, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पश्चिम बर्दवान, मालदा और दक्षिण दिनाजपुर में अभी भी गुरुवार को सारा दिन लू चलने की आशंका है। इसकी वजह से लोगों को बिना वजह घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है। शुक्रवार को भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 6 =