West Bengal : 15 फरवरी तक लोकल ट्रेनों की सेवा रात 10 बजे तक, Covid Restrictions की पूरी जानकारी यहां

कोलकाता : राज्य सरकार की ओर से सोमवार को कोरोना के प्रतिबंधों में थोड़ी छूट की घोषणा की गई है लेकिन लोकल ट्रेनों के आवागमन के समय में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया गया है। पूर्व रेलवे की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार पूर्व रेलवे के सभी प्रारंभिक स्टेशनों से लोकल ट्रेनों की अंतिम सेवा रात 10 बजे तक प्रदान की जाएगी यानि रात 10 बजे के बाद कोई भी लोकल ट्रेन यहां से प्रस्थान नहीं करेगी। यह प्रतिबंध पश्चिम बंगाल में 15.02.2022 तक लागू रहेगा। अन्य कोचिंग ट्रेनें/मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें/लंबी दूरी की यात्री ट्रेनें/पार्सल ट्रेनें/मालगाड़ियां निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी।

राज्य सरकार की ओर से हुई घोषणाएं

  • 3 फरवरी 2022 से आठवीं से बारहवीं कक्षा के स्कूल खुलेंगे।
  • 3 फरवरी 2022 से 5वीं से 7वीं की कक्षाएं ‘पाड़ाय शिक्षालय’ के माध्यम से आयोजित की जाएंगी।
  • 3 फरवरी 2022 से कॉलेज, विश्वविद्यालय, तकनीकी कॉलेज / आईटीआई / पॉलिटेक्निक आदि खुलेंगे।
  •  मेट्रो ट्रेन और लोकल ट्रेन सेवाएं 75% बैठने की क्षमता के साथ संचालित हो सकती हैं।
  • सार्वजनिक उपक्रमों सहित सभी सरकारी कार्यालय 75% कर्मचारियों के साथ खुले रहेंगे।
  • सभी निजी कार्यालय और प्रतिष्ठान कुल 75% कर्मचारियों के साथ खुले रहेंगे।
  •  सभी इनडोर और आउटडोर खेल गतिविधियों की अनुमति 75% स्थल की क्षमता के साथ होगी।
  •  सांस्कृतिक, प्रशासनिक और सामाजिक कार्यक्रमों की अनुमति 75% हॉल / स्थल क्षमता के अनुसार होगी।
  •  रेस्तरां और बार 75 % क्षमता के साथ खुले रह सकते हैं।
  •  सिनेमा हॉल और थिएटर हॉल 75% क्षमता के साथ संचालित हो सकते हैं
  • पार्क, मनोरंजन पार्क, चिड़ियाघर, संग्रहालय और पर्यटन स्थल 75% आगंतुकों की क्षमता के साथ खुल सकते हैं।
  •  विवाह और अन्य संबंधित सामाजिक कार्यों को हॉल / स्थल की 75% क्षमता के साथ अनुमति दी जाएगी।
  • सैलून, ब्यूटी पार्लर, जिम, स्पा और वेलनेस सेंटर 75% क्षमता के साथ संचालित हो सकते हैं।
  • लोगों और वाहनों की आवाजाही और किसी भी प्रकार की सार्वजनिक सभाएं रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक
    प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान केवल आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं को ही अनुमति दी जाएगी।
  • सभी को मास्क पहनना, शारीरिक दूरी बनाए रखना और स्वास्थ्य और स्वच्छता बनाए रखना प्रोटोकॉल का हर हाल में पालन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 1 = 9