West Bengal : भाजपा का क्या होगा जब वे सत्ता में नहीं रहेंगे – ममता बनर्जी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को घूस लेकर सवाल पूछने के मामले में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा की सदस्यता से निष्कासित करने के फैसले की निंदा की है। उन्होंने इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी को भी चेतावनी दी और कहा कि यह सोच लेना कि जब आप सत्ता में नहीं रहेंगे तो क्या होगा?

Advertisement

ममता ने यह भी कहा कि महुआ और अधिक मतों से जीत कर दोबारा सांसद पहुंचेंगी। उन्होंने महुआ मोइत्रा के निष्कासन को देश के संसदीय लोकतंत्र के साथ विश्वासघात करार दिया। बनर्जी ने कहा, ‘‘यह संसदीय लोकतंत्र के लिए शर्म की बात है। जिस तरह से महुआ मोइत्रा को निष्कासित किया गया, उसकी हम निंदा करते हैं, पार्टी उनके साथ खड़ी है।

Advertisement
Advertisement

वे (भाजपा) हमें चुनाव में नहीं हरा सकते, इसलिए उन्होंने बदले की राजनीति का सहारा लिया है। यह दुखद दिन है और भारतीय संसदीय लोकतंत्र के साथ विश्वासघात है।’’ ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने मोइत्रा को अपना पक्ष रखने की भी अनुमति नहीं दी। बनर्जी ने कहा, ‘‘लेकिन, वह (मोइत्रा) बड़े जनादेश के साथ संसद में लौटेंगी।

भाजपा सोचती है कि पार्टी जो चाहे कर सकती है, क्योंकि उनके पास प्रचंड बहुमत है। उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि एक दिन ऐसा भी आ सकता है, जब वे सत्ता में नहीं रहेंगे।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

45 − 41 =