श्रमिकों में असंतोष के कारण नॉर्थब्रुक जूट मिल में काम बंद

हुगली : श्रमिकों में असंतोष के कारण हुगली के नॉर्थब्रुक जूट मिल में शनिवार को काम रोक दिया गया। श्रमिकों का आरोप है कि मिल प्रबंधन ने हाल ही में कर्मचारियों की छटनी गई है जिससे उन पर काम का बोझ बढ़ा दिया गया है। तीन लोगों का काम दो लोगों से करवाया जा रहा है। इसी को लेकर शुक्रवार को मैकेनिकल विभाग के श्रमिकों ने काम रोक दिया। यह खबर फैलते ही शनिवार सुबह मिल के अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भी काम बंद कर दिया।

आरोप है कि मिल की ओर से न तो कोई नोटिफिकेशन जारी किया गया है और न ही मजदूरों से बात की गई है।

वर्तमान में 2300 श्रमिक काम कर रहे हैं। श्रमिकों के अनुसार, मिल अधिकारियों ने पिछले वर्षों में कई श्रमिकों को निकाल दिया है। फिर भी यदि श्रमिकों की छंटनी करना चाहते हैं तो उनके लिए अब काम करना संभव नहीं है। इसका श्रमिको ने विरोध किया। इस मुद्दे को हल करने के लिए श्रमिक संघों की ओर से राज्य श्रम विभाग और जूट मिल अधिकारियों के साथ चर्चा चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

86 − 84 =