संपत्ति हथियाने को लेकर युवक ने बड़े भाई और बहन पर किया जानलेवा हमला

कोलकाता : संपत्ति पर अकेले कब्जा करने को लेकर युवक ने अपने सगे बड़े भाई और बहन पर जानलेवा हमला कर दिया लेकिन दोनों बाल-बाल बच गए हैं। घटना रविवार की सुबह करीब 10:40 बजे सियालदह के नजदीक जस्टिस मनमोहन मुखर्जी रो इलाके की है। अभियुक्त का नाम सायक खासनबिश बताया गया है।

बताया गया है कि सायक ने धारदार चाकू से अपने ही बड़े भाई और बहन पर हमला कर दिया। इस घटना में बड़े भाई के हाथ और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं। दीदी भी लहूलुहान हुई है। उन्हें एनआरएस मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। फिलहाल उनका वहां इलाज चल रहा है। सायक के हिंसक रूप को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने सायक को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि सायक संपत्ति विवाद को लेकर अपने भाई और दीदी को मारना चाहता था। उसकी बहन के मुताबिक उसका छोटा भाई उसे समय-समय पर जान से मारने की चेतावनी दे रहा था। सायक ने उसे सुपारी देकर भी जान से मारने की धमकी भी दी थी। उसकी दीदी ने बताया कि “छोटा भाई कुछ नहीं करता, बेरोजगार है। वह चाहता है कि पिता की सारी संपत्ति को इसके नाम कर दी जाए। उसका पिता के साथ कई बार झगड़ा हुआ है और मारपीट भी करता था। यहां तक कि सुपारी देकर जान से मारने की धमकी भी देता है।’’ पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

35 + = 45