युवा संकल्प यात्रा: डानकुनी में 6 भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

हुगली : गत सात जनवरी को डानकुनी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में भाजयुमो की ओर से आयोजित युवा संकल्प यात्रा के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के मामले में पुलिस ने मंगलवार रात तक छह भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार भाजपा कार्यकर्ताओं में रत्नेश सिंह, राजेश रजक, सूरज पिट्टी, अर्णब घोष और ऋतिक पाल शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस के साथ झड़प में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि डानकुनी में युवा संकल्प यात्रा के दौरान पुलिस ने भाजपा की बाइक रैली को रोक दिया था। इस दौरान पुलिस के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई थी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेड तोड़ दी थी। मौके पर जमके बवाल हुआ था। इसी मामले में ये गिरफ्तारियां हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *