Author Archives: News Desk 3

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में तनाव के हालात

जलपाईगुड़ी : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो दिन के ब्रेक के बाद रविवार से फिर से शुरू हुई। उनकी यात्रा को लेकर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में कुछ देर के लिए तनाव के हालात पैदा हो गए। कांग्रेस ने पुलिस पर राहुल की यात्रा बस रोकने का आरोप लगाया है। […]

West Bengal : सागरदिघी थर्मल पावर प्लांट के 5 कर्मचारियों के अपहरण के आरोप में 2 गिरफ्तार

मुर्शिदाबाद : सागरदिघी पुलिस ने मुर्शिदाबाद में सागरदिघी थर्मल पावर स्टेशन के प्रबंधन में शामिल एक निजी कंपनी के पांच श्रमिकों के अपहरण करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सागरदिघी के कुछ युवक हाल ही में थर्मल पावर प्लांट में नौकरी पाने के लिए कंपनी अधिकारियों पर दबाव […]

एसीपी जयप्रकाश पांडेय राष्ट्रपति के भारतीय पुलिस पदक के लिए चयनित

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी के गांधीनगर निवासी एसीपी जयप्रकाश पांडेय को राष्ट्रपति के भारतीय पुलिस पदक ( इंडियन पुलिस मेडल) के लिए चयनित किया गया है। ईमानदारी तथा निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पूरी तरह से पालन करने तथा सेवाकाल में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उनको राष्ट्रपति के भारतीय पुलिस पदक के […]

प्रधानमंत्री मोदी ने की ‘मन की बात’, बोले-पद्म और अर्जुन पुरस्कार विजेता सबके लिए प्रेरणास्रोत

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में पद्म और अर्जुन पुरस्कार विजेताओं की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि इन विजेताओं की जीवन यात्रा हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। ‘मन की बात’ के 109वें एपीसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने 75वें गणतंत्र दिवस समारोह और […]

Bihar : नीतीश कुमार ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

पटना : बिहार के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू, भाजपा, हम के नेताओं ने एक निर्दलीय विधायक के साथ मिलकर राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज भवन की ओर से एक्स पर इसकी जानकारी दी गई है। सूत्रों की मानें तो आज शाम नीतीश कुमार नवीं बार सीएम […]

प्रधानमंत्री मोदी ने की ‘मन की बात’, बोले- प्रभु श्रीराम का शासन संविधान निर्माताओं के लिए प्रेरणास्रोत

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ कार्यक्रम में संविधान की प्रथम प्रति के तीसरे अध्याय में भगवान श्रीराम का चित्र होने जिक्र करते हुए कहा कि उनका शासन हमारे संविधान निर्माताओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहा है। ‘मन की बात’ के वर्ष के प्रथम एपीसोड […]

Bihar : नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यू) के नेता नीतीश कुमार ने आज सुबह करीब 11:15 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। नीतीश कुमार ने भाजपा का समर्थन पत्र सौंपकर नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया। आज शाम नई सरकार के शपथ लेने की संभावना है। राजभवन जाने से पहले […]

दिल्ली के कालकाजी मंदिर में माता के जागरण का मंच गिरा, महिला की मौत, 17 घायल

नयी दिल्ली : दिल्ली के कालका जी मंदिर में देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां कल रात जागरण के दौरान स्टेज गिरने से भगदड़ मच गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। वहीं, 17 लोग घायल हो गए। हादसा करीब रात 12:30 बजे के करीब हुआ। कार्यक्रम में बहुत ज्यादा लोगों की भीड़ […]

(लाला लाजपतराय/जयंती/28 जनवरी विशेष) : स्वत्व स्वाभिमान और राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित

स्वाधीनता संघर्ष केवल राजनैतिक या सत्ता के लिये ही नहीं होता। वह स्वत्व, स्वाभिमान, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और मानसिक अस्मिता के लिये भी होता है। इस सिद्धांत के लिये अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले थे पंजाब केसरी लाला लाजपतराय। उनका जन्म 28 जनवरी 1865 को फिरोजपुर में हुआ था। उनका परिवार आर्यसमाज से जुड़ा […]