Author Archives: News Desk 3

विश्व कप फाइनल की हार से उबरना मेरे लिए कठिन था : रोहित शर्मा

नयी दिल्ली : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में हार के बाद पहली बार खुलकर बोलते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि हार से उबरना उनके लिए कठिन था। फाइनल मुकाबले में, रोहित ने पहले दस ओवरों में भारत को तेज शुरुआत देना […]

जियो सर्विलांस सिस्टम के साथ कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर फिर पहुंची आयकर की टीम

रांची : आयकर विभाग के अधिकारियों की एक टीम बुधवार को कांग्रेस सांसद धीरज साहू के रेडियम रोड स्थित आवास पर जियो सर्विलांस मशीनों (जियो फिजिकल इंस्ट्रूमेंट) के साथ एक बार फिर से पहुंची है। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग के अधिकारी लगभग 12 से अधिक वाहनों से उनके आवास पहुंची। टीम कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य […]

शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ का पहला रिव्यू आया सामने

मुंबई : बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की ‘जवान’ और ‘पठान’ दोनों फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। यह साल शाहरुख के लिए बेहद खास है क्योंकि इन दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद किंग खान की एक और फिल्म आने वाली है। शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ पिछले कुछ दिनों […]

लोकसभा में दो व्यक्तियों ने लगाई दर्शक दीर्घा से छलांग

नयी दिल्ली : लोकसभा की दर्शक दीर्घा से बुधवार को दो व्यक्तियों ने छलांग लगा दी और वे सदन के बीचों बीच आ गए। इसके बाद सदन की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इसी दौरान संसद के बाहर भी एक महिला और एक पुरुष ने स्मोग पटाखे फोड़े। लोकसभा […]

West Bengal : महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुनवाई को लेकर चीफ जस्टिस करेंगे विचार

नयी दिल्ली : पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में लोकसभा की सदस्यता रद्द किए जाने के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा की याचिका बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय किशन कौल की बेंच के समक्ष मेंशन की गई। महुआ की ओर से वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने जल्द सुनवाई की मांग […]

अभिनेता रवींद्र बेर्डे का निधन

मुंबई : अभिनेता रवीन्द्र बेर्डे का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने 78 साल की आयु में आखिरी सांस ली। पिछले कुछ महीनों से उनका कैंसर का इलाज चल रहा था। गले के कैंसर के कारण उन्हें मुंबई के टाटा कैंसर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नियमित इलाज के बाद दो दिन पहले उन्हें […]

इतिहास के पन्नों में 13 दिसंबर : भारत की संसद पर हमले के 22 साल

देश-दुनिया के इतिहास में 13 दिसंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत को गहरे जख्म दे चुकी है। दरअसल 22 साल पहले इसी तारीख को नई दिल्ली में संसद भवन पर आतंकी हमला हुआ था। 13 दिसंबर 2001…। ठंड का मौसम और संसद के बाहर खिली हुई धूप। संसद में […]

राजस्थान के मुख्यमंत्री का प्रोफाइल : चार बार भाजपा के प्रदेश महामंत्री रहे भजन लाल शर्मा

जयपुर : भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में इस बार ब्राह्मण चेहरे पर भरोसा जताते हुए भजनलाल शर्मा को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया है। 56 साल के शर्मा भाजपा के चार प्रदेश अध्यक्षों के साथ भाजपा के प्रदेश महामंत्री रहे हैं। भजनलाल शर्मा के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जु़ड़े होने के कारण भाजपा में उनकी […]

भाजपा का भ्रष्टाचार पर वार, कहा- कांग्रेस का नाम करप्शन पार्टी होना चाहिए

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस सांसद के कथित कैश कांड पर लगातार हमलावर है। यहां मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस पार्टी (कांग्रेस) का नाम करप्शन पार्टी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके गठबंधन आईएनडीआईए के […]