Author Archives: News Desk 3

शहर के बेहतरीन पेशेवरों और पीआर टॉपर्स को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय पीआर दिवस पुरस्कार

कोलकाता : पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया, कोलकाता चैप्टर ने आज महामारी के परीक्षण के समय में समाज में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए राष्ट्रीय पीआर दिवस पर चार उत्कृष्ट पीआर पेशेवरों के प्रयासों को मान्यता दी और स्वीकार किया। ये वे लोग हैं जिन्होंने हमें विघटनकारी वातावरण में फिर से सोचने और फिर से […]

प्रदेश भाजपा में अंतर्कलह का नया मोर्चा खुला, दिलीप घोष ने सुकांत को बताया कम अनुभवी

Dilip Ghosh

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई में अंतर्कलह का एक और रंग दिखने लगा है। अब प्रदेश भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को कम अनुभवी बता कर अंतर्कलह को हवा दे दी है। गुरुवार को न्यूटाउन इको पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान भाजपा के […]

देश की अखंडता और एकता से कोई समझौता नहीं : प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को सिविल सेवा दिवस पर राष्ट्र प्रथम के मंत्र को दोहराते हुए कहा कि हम देश की अखंडता और एकता से कोई समझौता नहीं कर सकते। प्रधानमंत्री मोदी विज्ञान भवन में लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए 16 अधिकारियों को प्रधानमंत्री पुरस्कार प्रदान करने के बाद संबोधित […]

कोलकाता : अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया गया कारोबारी, 5 गिरफ्तार

कोलकाता : राजधानी कोलकाता के कसबा थाने की पुलिस ने एक कारोबारी को अपहर्ताओं की गिरफ्त से छुड़ा लिया है। सीमेंट, बालू आदि का कारोबार करने वाले शेख कुतुबुद्दीन गाजी (37) का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल अपहरणकर्ता कुतुबुद्दीन गाजी के घर […]

जहांगीरपुरी जा रहा है तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सांप्रदायिक दंगा प्रभावित दिल्ली के जहांगीरपुरी का दौरा करेगा। पार्टी की ओर से गुरुवार रात जारी बयान के मुताबिक इस प्रतिनिधिमंडल में सांसद काकोली घोष दस्तीदार, सुखेंदु शेखर रॉय, डेरेक ओ ब्रायन और महुआ मैत्रा के अलावा कई और सांसद होंगे। जहांगीरपुरी में बसे बांग्लादेशी अल्पसंख्यक समुदाय […]

गुरुवार का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944 सूर्योदय 05.12, सूर्यास्त 05.59, ऋतु – ग्रीष्म वैशाख कृष्ण पक्ष पंचमी, गुरुवार, 21 अप्रैल 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]

अभिभावकों का आरोप : भीषण गर्मी में स्कूल के बाहर नन्हें बच्चों को करना पड़ता है इंतजार

हुगली : हुगली जिले के रिसड़ा में स्थित स्टेपिंग स्टोन स्कूल के अभिभावकों ने आरोप लगाया कि कक्षा तीन से लेकर छह तक के पठन-पाठन का समय सुबह 11 बजे से किया गया है और क्लास रूम में प्रवेश के लिए स्कूल का मुख्य द्वार सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर खोला जाता है। इस […]

बंगाल से जुड़े दिल्ली हिंसा के तार, संदिग्धों की तलाश में बंगाल पहुंची दिल्ली पुलिस

कोलकाता : दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा के अभियुक्तों के तार बंगाल से जुड़ते दिख रहे हैं। दंगा अभियुक्तों की तलाश में दिल्ली पुलिस के अधिकारी बंगाल पहुंच गए हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के दिन शोभायात्रा पर पथराव करने वाले दंगाइयों के संबंध बंगाल से रहे […]

लॉकडाउन के चलते चीन के शंघाई बंदरगाह पर फँसे हजारों जहाज, पूर्वी चीन सागर में लगा जाम

बीजिंग : चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई में कोरोना संक्रमण के कारण पिछले एक माह से आर्थिक गतिविधियां भी पूरी तरह से बंद हैं। लॉकडाउन का सबसे बुरा असर शंघाई बंदरगाह पर देखने को मिल रहा है, जिसके कारण यहां बड़ी संख्या में मालवाहक जहाज खड़े होने से पूर्वी चीन सागर में ट्रैफिक जाम की […]