West Bengal : बिनय तमांग कांग्रेस पार्टी में शामिल

कालिम्पोंग : तृणमूल कांग्रेस एवं गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के पूर्व नेता बिनय तमांग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी थी। इसके बाद से तमांग लंबे समय तक सीधे तौर पर किसी पार्टी कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर भी राजनीतिक मैदान में थे।

रविवार को विनय तमांग ने कालिम्पोंग में कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी का हाथ पकड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। यह विनय तमांग के राजनीतिक करियर की चौथी पारी है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि गोर्खा नेशनल लिबरेशन फ्रंट (जीएनएलएफ) के गठन के दौरान सुभाष घीसिंग के हाथ पकड़कर बिनय तमांग पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद बिमल गुरुंग के साथ गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) का गठन किया।

इसके बाद वह सीधे तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। लेकिन पहाड़ के तृणमूल नेताओं से उनके रिश्ते अच्छे नहीं थे। जिस वजह से तमांग ने तृणमूल से दूरियां बढ़ा ली। फिर उन्होंने पिछले साल दिसंबर में तृणमूल छोड़ दिया। अब वह कांग्रेस में शामिल हो गए है। तमांग कांग्रेस में क्यों शामिल हुए इसे लेकर वर्तमान में पहाड़ की राजनीति गर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

90 − = 88