देव दीपावली पर दीयों से जगमग होंगे हावड़ा और कोलकाता के घाट

कोलकाता : 27 नवम्बर कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली पर गंगा किनारे घाटों को दीयों से सजाया जा रहा है. दीपोत्सव का संयोजन रामकृष्णपुर, आरती घाट से सम्मिलित सद्भावना संस्था कर रही है।

संस्था के अध्यक्ष विक्रांत दुबे ने बताया कि पूर्व वर्षों की भाँति इस बार भी कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गंगा किनारे कोलकाता और हावड़ा के घाटों को दीयों से सजाया जाएगा। इसकी शुरुआत हावड़ा के रामकृष्ण आरती घाट से होगी। नमामि शंकर के भजन के साथ सुरेन्द्र पाठक के नेतृत्व में काशी के पंडितों द्वारा गंगा आरती होगी।

Advertisement

सभी घाटों पर समय से और व्यवस्थित तरीक़े ये दीये जलाए जा सकें इसलिए अलग अलग लोगों को इसकी ज़िम्मेदारी दी गई है। हावड़ा आरती घाट पर मोहन यादव की टीम, नमक गोलाघाट पर वेद तिवारी की टीम, पंचमुखी हनुमान घाट पर राम जी जायसवाल की दीये जलायेगी।

सभी घाटों पर शाम 5:30 से दीये जलने शुरू होंगे।
बंगाल में देव दीपावली की शुरुआत सम्मिलित सद्भावना ने आरती घाट, रामकृष्णपुर से की थी। सिर्फ़ एक घाट से शुरू हुई देव दीपावली अब धीरे धीरे बंगाल के सभी घाटों पर प्रचलित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 2 = 4