लता के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक

कोलकाता : स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर प्रदेश भाजपा के नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी ट्वीट किया कि लता मंगेशकर का जाना भारत के सांस्कृतिक जगत के लिये सबसे बड़ा नुकसान है। यह शून्य कभी नहीं भरेगा। उनके परिजनों और दुनियाभर के करोड़ों प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने लिखा, “ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी’ गाने वाली लता दीदी का निधन एक युग का अंत है। भारत ने अपनी सबसे सुरीली आवाज खो दी है। भारत कोकिला लता मंगेशकर भले ही दुनिया से चली गई हैं लेकिन अपनी आवाज के जरिए वह दुनियाभर के अपने करोड़ों प्रशंसकों के दिलों पर राज करेंगी।

सांसद अर्जुन सिंह ने भी जताया शोक

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने शोक जताया। उन्होंने ट्वीट किया, “भारतीय संगीत उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति! हम सब दुख में हैं। विभिन्न भाषाओं में उनके असंख्य गीतों ने पीढ़ियों से वैश्विक दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर जी के परिवार और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। ओम शांति।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

44 + = 52