कोलकाता : कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक और उम्मीदवार को शिक्षक के तौर पर नियुक्त करने का आदेश दिया है। उनका नाम प्रियंका साव है। न्यायाधीश अभिजीत गांगुली ने एसएससी (स्कूल सेवा आयोग) से प्रियंका के लिए जल्द नियुक्ति पत्र जारी करने को कहा। कोर्ट ने एसएससी को दुर्गापूजा से पहले प्रियंका साव को नौकरी देने […]
Category Archives: मेट्रो
कोलकाता : शुक्रवार को कोलकाता पहुंचे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ममता बनर्जी की सरकार पर तीखा हमला बोला है। केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ ममता सरकार के निंदा प्रस्ताव की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि प्रस्ताव पारित करने से भ्रष्टाचार नहीं छिपेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल में विकास और शांति चाहती है, […]
कोलकाता : कलकत्ता हाई कोर्ट ने भाजपा के नवान्न अभियान में सरकारी संपत्ति के नुकसान के दावे वाली दायर जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। वकील रामप्रसाद सरकार ने अपने हलफनामे में दावा किया कि इस कार्यक्रम का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ा। कई सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा उन्होंने […]
कोलकाता : सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता दिए देने संबंधी कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले पर भारतीय जनता पार्टी ने चुटकी ली है। प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा है कि हाई कोर्ट का फैसला ममता बनर्जी सरकार के चेहरे पर तमाचा है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इस पर पलटवार किया है। विधायक तापस राय ने […]
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर शिल्पांचल को कोलकाता से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण टाला ब्रिज का उद्घाटन किया। ढाई सालों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार लाखों लोगों की भीड़ एकत्रित करने वाली दुर्गा पूजा से पहले इस ब्रिज का उद्घाटन हो गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी […]
कोलकाता : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) सुबह से ही कोलकाता में तलाशी अभियान चला रही है। कोलकाता में 59सी तिलजला रोड स्थित एक आवास की फिलहाल एनआईए के अधिकारियों द्वारा तलाशी ली जा रही है। उन्होंने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यालय में प्रवेश किया है। कार्यालय की इमारत को बड़ी संख्या में केंद्रीय […]
कोलकाता : डेंगू की स्थिति धीरे-धीरे राज्य सरकार की चिंता बढ़ा रही है। प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है। इसके बावजूद कोलकाता में बुधवार को डेंगू से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। मृत व्यक्ति का नाम सुब्रत सरकार (61) है। उनका घर कोलकाता नगर निगम के 113 नंबर वार्ड के […]
कोलकाता : राज्य के विद्युत मंत्री अरूप विश्वास ने बुधवार को इस बात के संकेत दिए हैं कि राजधानी कोलकाता की तरह राज्य के अन्य हिस्सों में भी लोगों को हर महीने बिजली का बिल मिलेगा। फिलहाल हर तीन महीने पर बिजली का बिल देना पड़ता है लेकिन अब राज्य सरकार इस पर विचार कर […]
कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। बुधवार को न्यूटाउन के इको पार्क में मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे घोष ने कहा कि ईडी की पूछताछ में अर्पिता ने स्वीकार कर लिया है कि सारे रुपये पार्थ चटर्जी के थे और इसके बारे में मुख्यमंत्री […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी महिला मित्र अर्पिता मुखर्जी के अनौपचारिक संबंधों से जुड़े अहम तथ्य मिले हैं। बताया गया है कि दोनों के बीच ना सिर्फ नजदीकियां थी बल्कि वे एक बच्चे के माता-पिता […]