Category Archives: बंगाल

West Bengal : रविवार को संदेशखाली जाएंगे राज्य के दो मंत्री

उत्तर 24 परगना : सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस की ओर से राज्य के दो मंत्री आगामी रविवार को उत्तर 24 परगना के संदेशखाली का दौरा करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्तारूढ़ पार्टी के दो मंत्री सुजीत बोस और पार्थ भौमिक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल संदेशखाली का दौरा करेगा। वे वहां के स्थानीय लोगों से बात करेंगे। […]

संदेशखाली पहुँची महिला आयोग की टीम

कोलकाता : पश्चिम बंगाल बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डब्ल्यूबीसीपीसीआर) की छह सदस्यीय टीम ने संदेशखाली में बच्चे के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतों की पड़ताल के लिए शनिवार को दौरा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि संदेशखाली में बदमाशों ने सात माह के बच्चे को उसकी मां की गोद से छीनकर फेंक दिया था। बच्चे का फिलहाल […]

West Bengal : शेर का नाम ‘अकबर’ और शेरनी का नाम ‘सीता’, बढ़ा विवाद, विश्व हिन्दू परिषद ने हाईकोर्ट में दर्ज कराया मुकदमा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में आए दिन किसी न किसी मामले को लेकर विवाद खड़ा होता रहता है। चाहे वो शिक्षकों की भर्ती में घूस लिए जाने का मसला हो या संदेशखाली जैसा महिला उत्पीड़न का कथित आरोप। अब पश्चिम बंगाल में सीता और अकबर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ‘सीता’ एक शेरनी […]

स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार

कोलकाता : पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार शनिवार को स्वस्थ हो कर अस्पताल से घर लौट आये। शनिवार को उन्हें कोलकाता के एक गैरसरकारी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल से निकलते वक्त सुकांत मजूमदार ने वहां मौजूद लोगों को इशारों में आश्वस्त किया कि अब वे स्वस्थ हैं। सुकांत मजूमदार 14 फरवरी […]

मनरेगा भुगतान संबंधी मुख्यमंत्री की घोषणा को क्रियान्वित करने में जुटा प्रशासन

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरफ से हाल ही में की गई घोषणा के मुताबिक पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में 100 दिनों के रोजगार योजना के तहत भुगतान के लिए एसओपी तैयार कर लिया है। लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक रूप से पोस्ट की जाएगी। नवान्न सूत्रों के अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत में पैसा पाने […]

अधीर रंजन चौधरी को भी संदेशखाली जाने से पुलिस ने रोका

कोलकाता : कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी को भी पुलिस ने शुक्रवार को निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए संदेशखाली जाने से रोक दिया। चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली जाते समय पुलिस ने पहले सरबेरिया में और दोबारा रामपुर गांव में रोका। पुलिस […]

संदेशखाली मामले में बंगाल पुलिस के शीर्ष अधिकारियों को संसदीय समिति का बुलाना ऐतिहासिक कदम : मिथुन चक्रवर्ती

कोलकाता : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने संदेशखाली हिंसा मामले को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था किस तरह रसातल में है, यह समझा जा सकता है कि एक मौजूदा सांसद को मारने-पीटने में भी पुलिस के लोग हिचकिचा नहीं रहे हैं। शुभेंदु अधिकारी […]

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की है: अरुण हलदर

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष अरुण हलदर ने पश्चिम बंगाल में संदेशखाली के दौरे बाद यहां एक बयान में राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की है। संदेशखाली का दौरा करने के बाद शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में दिल्ली लौटे अरुण हलदर ने कहा कि मुद्दा अत्यधिक संवेदनशील […]

संदेशखाली जाने से भाजपा प्रतिनिधिमंडल को रोका, राज्यपाल से शिकायत, दिनभर हंगामा

कोलकाता : संदेशखाली हिंसा का जायजा लेने पहुंची भाजपा की छह सदस्यीय केंद्रीय समिति को वहां जाने से रोके जाने पर शुक्रवार को दिनभर हंगामा होता रहा। भाजपा की छह सदस्यीय केंद्रीय समिति में केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद शामिल थे। संदेशखाली में महिलाओं के साथ हिंसा और यौन दुराचार की जांच करने के लिए भाजपा […]

राजभाषा कार्यान्वयन समिति (बैंक) का शैक्षणिक भ्रमण एवं संगोष्ठी सम्पन्न

शांतिनिकेतन : यूको बैंक के प्रधान कार्यालय द्वारा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति बैंक (कोलकाता) के तत्वावधान में ‘शैक्षणिक भ्रमण एवं विश्वभारती हिंदी : हजारी प्रसाद द्विवेदी’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कवि गुरु रवीन्द्रनाथ ठाकुर की कर्मभूमि शांतिनिकेतन के प्रांगण में संपन्न इस आयोजन में कोलकाता के 27 बैंक एवं बीमा कंपनियों […]