Category Archives: बंगाल

होली पर बंगाल में बिकी 200 करोड़ रुपये की शराब

कोलकाता : होली के अवसर पर शराब की बिक्री से बंगाल सरकार को रिकॉर्ड मुनाफा हुआ है। गुरुवार से रविवार तक 200 करोड़ रुपये की शराब बिकी है। अगर हिसाब लगाया जाए तो पता चला है कि रोजाना औसतन 50 करोड़ रुपये की शराब बिकी है। आबकारी विभाग का दावा है कि पिछली बार के मुकाबले […]

इसी महीने के अंत में दार्जिलिंग का दौरा करेंगी ममता बनर्जी

कोलकाता/सिलीगुड़ी : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस महीने के अंतिम सप्ताह में दार्जिलिंग जिले का दौरा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री का 28 से 31 मार्च तक सिलीगुड़ी और दार्जिलिंग में कार्यक्रम है। इस यात्रा के दौरान वह कई सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा भी लेंगी। इसके अलावा, वह पहाड़ियों और मैदानी इलाकों में विभिन्न […]

सिर उठाकर ही जेल जाएँ अभिषेक बनर्जी : दिलीप घोष

Dilip Ghosh

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने सोमवार को एक बार फिर ममता बनर्जी के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला बोला है। सोमवार न्यूटाउन के इको पार्क में मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे दिलीप घोष ने कहा कि अभिषेक बनर्जी कह रहे थे वह सिर ऊंचा कर […]

बसंत में ही बंगाल में पड़ने लगी गर्मी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्से में बसंत के मौसम में ही गर्मी पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने सोमवार को बताया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस […]

स्कूल में हुआ प्यार, घरवालों ने अलग करवा दी शादी, एक ही फंदे से झूलता मिला प्रेमी जोड़ा

तमलुक : स्कूल में पढ़ने के दौरान ही श्रीकांत सामन्त (25) और सोनामोनि प्रधान (24) को एक दूसरे से प्यार हो गया था। घरवालों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने सोनामोनि की शादी दूसरी जगह करवा दी। शादी के कुछ ही सालों में सोनामोनि ने एक बेटे को जन्म दिया लेकिन उसके मन से […]

सांसद जगन्नाथ सरकार पर हमले के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जाम किया एनएच-12

कोलकाता : नदिया जिले के रानाघाट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद जगन्नाथ सरकार के वाहन पर कथित तौर पर बम से हमले के खिलाफ रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। उत्तर बंगाल से दक्षिण बंगाल को जोड़ने वाले अति व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 पर सैकड़ों की संख्या में एकत्रित […]

राज्य में ध्यान नहीं है, प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रही हैं ममता बनर्जी : दिलीप घोष

कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष किया। उन्होंने राज्य में चुनावी हिंसा को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि एक महानगर के रूप में, जिलों में शुरू हुई हिंसा और असामाजिक गतिविधियां कुछ अधिक देखी जा रही हैं। राज्य सरकार का कहीं भी कोई नियंत्रण नहीं है। […]

भाजपा सांसद पर बम फेंके जाने को लेकर शुभेंदु ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Suvendu Adhikari File Pic

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के नदिया जिला अंतर्गत रानाघाट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद जगन्नाथ सरकार पर शनिवार देर शाम ‘द कश्मीर फाइल्स’ देख कर लौटते समय हुई कथित बमबारी को लेकर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य प्रशासन पर सवाल खड़े किये हैं। अधिकारी ने कहा है कि राज्य में कानून-व्यवस्था न […]

इस्लामिक टोपी पहने बाबुल सुप्रियो की तस्वीर वायरल, उठे सवाल

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो की एक तस्वीर वायरल हुई है जिसमें वह इस्लामिक टोपी पहने हुए भाषण दे रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें बालीगंज विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है। वह जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं। इस बीच […]

होली का साइड इफेक्ट, ममता के कैबिनेट मंत्री ने कहा : गोली-बंदूक-बम नहीं चलेंगे तो पुलिस-न्यायालय का काम खत्म हो जाएगा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में गोलीबारी और हिंसा की घटनाओं को लेकर ममता बनर्जी के कैबिनेट मंत्री फिरहाद हकीम ने चौंकाने वाला बयान दिया है। होली के दिन उन्होंने कहा है कि अगर गोली बंदूक नहीं चलेंगे तो पुलिस-न्यायालय का काम खत्म हो जाएगा। राज्य में लगातार बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था […]