Category Archives: अंतरराष्ट्रीय

अफगानिस्तान में मना श्रीलंका के एशिया कप जीतने का जश्न, सड़कों पर उतरे लोग

काबुल : श्रीलंका के एशिया कप 2022 का खिताब जीतने का जश्न अफगानिस्तान में भी शानदार तरीके से मनाया गया। अफगानिस्तान में लोग जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतर आए। श्रीलंका ने खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान को 23 रनों से हराकर छठवीं बार एशिया कप का खिताब जीता। भानुका राजपक्षे के शानदार अर्धशतक और […]

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में 19 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

लंदन : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 19 सितंबर को लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में पूर्वाह्न 11 बजे होगा। बकिंघम पैलेस ने शनिवार को यह घोषणा की। अंतिम संस्कार से पहले दिवंगत ब्रिटिश महारानी का पार्थिव शरीर चार दिनों तक वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा जाएगा, जहां जनता उनके अंतिम दर्शन […]

आतंकवाद पीड़ितों की पहली संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कांग्रेस में उठी 26/11 मुंबई हमले की टीस

पत्नी और दो युवा बेटों को खो चुके ताज होटल के तत्कालीन महाप्रबंधक करमबीर कांग की आपबीती सुन छलके आंसू न्यूयॉर्क : यहां आयोजित आतंकवाद पीड़ितों की पहली संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कांग्रेस में मुंबई के 26/11 हमले की कहानी सुन लोगों का दिल गम और गुस्से में बैठ गया। मुंबई के ताज होटल के तत्कालीन […]

चार्ल्स तृतीय बने ब्रिटेन के नए सम्राट

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर दुनिया भर से शोक संदेश लंदन/नयी दिल्ली : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उनके बेटे चार्ल्स तृतीय यूनाइटेड किंगडम (यूके) समेत 14 अन्य क्षेत्रों के सम्राट बन गए हैं। ब्रिटिश इतिहास में उत्तराधिकार के तौर पर उन्होंने सबसे लंबा इंतजार किया है। सात दशक ब्रिटेन […]

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर दुनियाभर से शोक संदेश, तीन बार आई थीं भारत

नयी दिल्ली/लंदन : सात दशक ब्रिटेन की महारानी के पद को सुशोभित करने वाली एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी है। करीब सात दशक […]

कोरोना के चलते चीन ने 6.5 करोड़ लोगों पर लगाई लॉकडाउन की पाबंदी

बीजिंग : कोरोना संक्रमण के चलते चीन ने 6.5 करोड़ नागरिकों को सख्त प्रतिबंधों के तहत लॉकडाउन लगा दिया है ताकि आगामी राष्ट्रीय अवकाशों के दौरान घरेलू यात्रा को हतोत्साहित किया जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश की सात प्रांतीय राजधानियों समेत 33 शहर पूर्ण या आंशिक लॉकडाउन के दायरे में हैं जिससे […]

नासा को निराशा: ऑर्टेमिस-1 की लॉन्चिंग आखिरी समय में फिर टालनी पड़ी

नयी दिल्ली : अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा को अपने महत्वाकांक्षी मून मिशन `आर्टेमिस-1′ की लॉन्चिंग एक बार फिर टालनी पड़ी है। गत रात 11 बजकर 47 मिनट पर इसकी लॉन्चिंग होनी थी लेकिन आखिरी समय पर यह टाल दी गई। बताया जाता है कि परीक्षण की अंतिम तैयारियों के लिए जब इसमें ईंधन भरा जा […]

टेक्सास में भारतीय मूल की 4 महिलाओं पर नस्लीय हमला, अभियुक्त महिला गिरफ्तार

टेक्सास (अमेरिका) : अमेरिका में भारतीय मूल की महिलाओं पर नस्लीय हमले की शर्मनाक घटना सामने आई है। एक अमेरिकन-मेक्सिन महिला ने टेक्सास में सड़क पर घूम रही भारतीय मूल की चार महिलाओं के साथ न सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि मारपीट करने के बाद बंदूक दिखाकर उन्हें उड़ाने की धमकी भी दी। सोशल मीडिया पर […]

पाकिस्तान में हिन्दू अल्पसंख्यकों पर बढ़ा अत्याचार, एक साल में 585 गिरफ्तार

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में हिंदुओं समेत अल्पसंख्यकों के लिए हर कदम पर मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का आलम ये है कि पिछले साल ईशनिंदा का आरोप लगाकर 585 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इनमें जबरन धर्मांतरण और अल्पसंख्यकों […]

जापान में कोरोना का खतरनाक रूप, एक दिन में मिले ढाई लाख से ज्यादा केस

Corona

टोक्यो : जापान में एक बार फिर से कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। देश के लोग कोरोना महामारी की सातवीं लहर से जहां जूझ रहे हैं वहीं देश में संक्रमण का प्रकोप अपने चरम पर है। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को रिकॉर्ड 2,61,029 नए कोविड संक्रमित मरीज मिले वहीं गुरुवार को […]