कूचबिहार पहुंची मुख्यमंत्री, चुनावी जनसभा कल

कूचबिहार : राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पंचायत चुनाव के प्रचार के लिए रविवार को कूचबिहार पहुंच गयी है। मुख्यमंत्री कोलकाता से हेलीकॉप्टर के माध्यम कूचबिहार के एबीएन शील कॉलेज मैदान में उतरी। जहां उत्तर बंगल विकास मंत्री उदयन गुहा, कूचबिहार जिलाधिकारी पवन कादियान और जिले के तृणमूल नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

एबीएन शील कॉलेज मैदान पर उतरने के बाद वह सीधे कूचबिहार के मदनमोहन मंदिर के सामने पहुंची और प्रणाम की। इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए होटल जाने के क्रम में समर्थकों को हाथ हिलाकर अभिनंदन किया।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कूचबिहार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के चंदामारी प्राणनाथ हाई स्कूल के मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

81 − 76 =